November 1, 2026
Baijnath

सीपीएस से मिला हिमाचल पेंशनर संघ

बैजनाथ, 4 जनवरी : हिमाचल पेंशनर संघ ब्लॉक बैजनाथ अध्यक्ष रमेश चडढ़ा के नेतृत्व में मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बैजनाथ में भेंट की । संघ ने सीपीएस किशोरी लाल से अपनी दो मुख्य मागों पर चर्चा की। सीपीएस ने संघ की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और इनके समाधान का आश्वासन दिया। सीपीएस ने कहा कि उनकी मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जो भी समस्या होगी उसका समाधान किया जाएगा।
पेंशनर संघ द्वारा 52 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया ।
इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष पृथी करोटी , पेंशनर संघ के अध्यक्ष रमेश चड्डा , महासचिव सुभाष शर्मा, अमर सिंह, बीरी सिंह, प्रीतम भारती,अजय शर्मा, राजेंद्र राणा, कुलभूषण पालसरा, प्यार चन्द अवस्थी, ध्रुव शर्मा , गया प्रसाद, प्रीतम चन्द, ओम प्रकाश सहित अन्य पेंशनर ब गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

NSUI Freshers Party: बैजनाथ में NSUI की फ्रेशर्स पार्टी-2026 आयोजित, रविंदर बिट्टू रहे मुख्य अतिथि

Admin

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा पूरी तरह फ्लॉप-मुल्खराज प्रेमी

Admin

सीपीएस ने 34 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें

Admin

Leave a Comment