24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Dharamshala

ईमान बेचने वाले नेताओं को जनता सिखाएगी सबक’, CM सुक्खू का पार्टी से बगावत करने वालों पर निशाना

ब्यूरो प्रमुख ( 17अप्रैल)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की जनता 45 दिन बाद जनता लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेगी. उन्होंने कहा कि जब वे हिमाचल प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुए, तब उन्हें कंगाल अर्थव्यवस्था मिली.

उन्होंने कहा कि भाजपा के कुप्रबंधन की वजह से प्रदेश के ऐसे हालात रहे. उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद उन्होंने प्रदेश के लिए 2 हजार 200 करोड़ रुपए का राजस्व पैदा किया. उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौती के बाद उन्हें सदी की सबसे बड़ी आपदा की वजह से चुनौती मिली. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आपदा प्रभावितों के लिए 4 हजार 500 करोड़ रुपए का विशेष राहत जारी किया, लेकिन आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने हिमाचल की कोई मदद नहीं की.

1 जून को जनता सबक सिखाएगी जनता- CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं को जनता 1 जून के दिन मतदान के दौरान सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि ईमान बेचने वाले जनता के सेवक नहीं हो सकते. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा की एक सीट गंवाई, लेकिन अब जनता कांग्रेस को चारों लोकसभा की सीट जिताएगी. उन्होंने कहा कि चार लोकसभा सीट के साथ कांग्रेस छह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भी जीत हासिल करेगी.

दिन में सपने देखने वालों का इलाज संभव नहीं- CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बार-बार जनता से झूठ बोलने का काम कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश की के जिला लाहौल स्पीति की महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत 1 फरवरी से ही 1 हजार 500 हर महीने मिलना शुरू हो चुके हैं.

उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में आचारसंहिता के बाद महिलाओं को यह सम्मान निधि दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर दिन में ही सरकार बनाने के सपने देख रहे हैं. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अब तक दिन में सपने देखने का इलाज वैज्ञानिक रूप से संभव नहीं हो सका है.

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी 9 सितंबर को हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, धर्मशाला में होगी उच्चस्तरीय बैठक

Admin

IPL 2024: पंजाब किंग्स इलेवन की टीम आज पहुंचेगी धर्मशाला, गगल हवाई अड्डे पर करेगी लैंड

Admin

धर्मशाला मैच की टिकट ब्लैक करता आंध्र प्रदेश का युवक सीआईडी ने पकड़ा

Admin

Leave a Comment