November 1, 2026
Mandi

अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है कांग्रेस पार्टी,परिवार वाद ने देश को दीमक की तरह खाया: कंगना

4 मई ब्युरो रिपोर्ट

भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस पार्टी को अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी बताया है।

मंडी के सुंदरनगर बाजार में अपने लिए वोट मांगने के साथ ही कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखे जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की छोड़ी हुई बीमारी है और इससे हमारा देश कई दशकों तक ग्रसित रहा।

कंगना ने राहुल गांधी, तेजस्वी सूर्या और अखिलेश यादव पर भी तीखे जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का न कोई चरित्र है और न ही संस्कार। राहुल गांधी चांद पर आलू उगाने की बातें, तेजस्वी सूर्या गुंडागर्दी करके मछली को उछाल-उछाल कर खाते हैं और अखिलेश यादव उटपटांग बातें करते हैं। ये सभी बिगड़े शहजादे हैं। एक शहजादे हिमाचल में भी हैं जिन्हें देश में कोई जानता नहीं था, लेकिन मेरे खिलाफ अभद्र टिप्पणीयां करके आज उन्हें सुर्खियां मिल रही हैं। उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि मुझे पद्मश्री जैसा प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जनादेश सरदार पटेल को मिला, लेकिन प्रधानामंत्री जवाहर लाल नेहरू को बना दिया गया। उसके बाद इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी और तानाशाही करके पूरे देश को कैद कर दिया। उसके बाद संजय गांधी ने लोगों की पकड़-पकड़ कर नसबंदी करवाई। फिर इटेलियन सोनिया गांधी इस देश पर अपना हाथ आजमाने आ गई। कांग्रेस पार्टी के इस परिवार वाद ने देश को दीमक की तरह खाया है। लेकिन 2014 में एक परिवर्तन हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई दिशा दी।

Related posts

Himachal : हिमाचल में पर्यटकों की अश्लील हरकतें, पुलिस ने काटा चालान

Admin

जोगिन्दर नगर-सरकाघाट-घुमारवीं सडक़ पर आठ करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रहा है पुल

Admin

झूठे प्रमाणपत्र से ली फार्मासिस्ट की नौकरी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

Admin

Leave a Comment