21.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Chamba

चंबा: बालू पुल से रावी नदी में कूदा व्यक्ति, लापता

हिमाचल प्रदेश के चंबा के बालू पुल से एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगा दी। सोमवार देररात रावी नदी में कूदने के बाद से व्यक्ति लापता है। लापता व्यक्ति की पहचान विवेक कुमार पुत्र प्रेम लाल गांव करेल पांगी के रूप में हुई है। वहीं परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर मध्यरात्रि तक रावी नदी में तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मंगलवार अल सुबह फिर से राफ्टिंग के जरिये लापता व्यक्ति को तलाशने का अभियान आरंभ किया गया। बताया कि जा रहा है कि मृतक सरकारी सेवा में कार्यरत था।

उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि रावी नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं चल पाया है। लापता को तलाशने का अभियान जारी है।

Related posts

खाई में गिरी मणिमहेश जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की कार, 1 की मौत-3 घायल

Admin

Mobile Blast: हिमाचल में पहला ऐसा मामला, मोबाइल ब्लास्ट में घायल 20 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत

Admin

लापरवाही!10वीं की परीक्षा में बांट दिए 12वीं के पेपर, रद्द हुआ अंग्रेजी का एग्जाम

Admin

Leave a Comment