19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Baijnath

हिमाचल में कल से ड्राई डे शुरू, मतदान खत्म होने तक ठेकों में नहीं बिकेगी शराब

हिमाचल में आखिरी चरण में 1 जून को चार लोकसभा सीटों सहित विधानसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव होना है. इसको देखते हुए 30 मई से 1 जून तक मतदान खत्म न होने तक शराब के ठेके बंद रहेंगे. निर्वाचन विभाग ने मतदान को देखते हुए 30 मई से 1 जून तक ड्राई डे घोषित किया है. वहीं, आबकारी एवं कराधान विभाग ने सभी शराब विक्रेताओं को इन तीन दिनों तक शराब न बेचने की हिदायत दे दी है. इसके बाद भी अगर कोई विक्रेता ठेके से शराब बेचते हुए पकड़ा जाता है या फिर ऐसी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो इस तरह के विक्रेताओं का शराब के ठेके का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है.

हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए ड्राई डे के दौरान शराब के ठेकों के अलावा रेस्तरां, बार और होटल में भी शराब नहीं परोसी जा सकेगी. आबकारी एवं कराधान विभाग के मुताबिक आदेशों का सख्ती से पालन करवाने के लिए फील्ड को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. विभागीय टीम ड्राई के दौरान दबिश अभियान चलाएंगी. संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी. वहीं, हिमाचल में चार जून को मतों की गिनती होनी है.

हिमाचल में सीमाएं सील

हिमाचल ने एक जून को मतदान होना है. ऐसे में आबकारी एवं कराधान विभाग ने प्रदेश से जुड़ी पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है. ऐसे में मतदान खत्म न होने तक प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है. वहीं, जो प्रदेश से बाहरी राज्यों की ओर जाने वाले वाहनों पर भी पूरी नजर रखी जा रही है. मतदान की तारीख नजदीक होने की वजह से मतदाताओं को प्रलोभन देने की काफी अधिक आशंका रहती है. ऐसे में बाहरी राज्य से लाई जाने वाली शराब सहित से थोक में मोबाइल, घड़ी, सोने और चांदी के आभूषणों सहित अन्य गिफ्ट आइटम ले कर आ रहे वाहनों को जांच करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है.

Related posts

उपमंडल के कस्बा बैजनाथ में अब लोगों को नहीं रहेगी पानी की कमी

Admin

बीड़ बिलिंग के जंगल में बरामद हुआ युवक और युवती का शव

Admin

Baijnath Paprola News :40 लाख रुपये से पपरोला–उतराला मार्ग की होगी मरम्मत, एक माह में पूरा होगा कार्य

Admin

Leave a Comment