25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Bilaspur

बिलासपुर के बरमाना में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या, गौशाला में मिले दोनों के शव

जिला बिलासपुर के बरमाणा थाना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर के पास गोशाला में मिले हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार चंदपुर गांव के रूपलाल अपनी पत्नी कमला देवी के साथ घर पर अकेले रहते थे। रविवार सुबह कुछ ग्रामीण उनके घर गए लेकिन वहां न तो रूपलाल मिले और न ही उनकी पत्नी कमला देवी दिखाई दी। ग्रामीणों ने घर के साथ ही बनी गोशाला में जाकर देखा तो बुजुर्ग दंपत्ति खून से लथपथ से मृत पड़े हुए थे। सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा कि कुछ गहने लोगों को रास्ते में भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। प्रारभिक जांच में मामला हत्या का है। जांच जारी है।

Related posts

Fraud: पैसा दोगुना करने के नाम पर घुमारवीं और झंडूता में करोड़ों का फर्जीवाड़ा

Admin

हिमाचल में युवक के पेट से निकले 33 सिक्के, देखकर डॉक्टर भी रह गए हक्के बक्के

Admin

भीड़ को चीरती आई मरीज बोली-पहले मेरा इलाज करो, पूछा- पर्ची कहां हैं…तो महिला डॉक्टर को जड़े थप्पड़

Admin

Leave a Comment