July 27, 2026
Baijnath

4 मामलों में करोड़ों रुपये की ठगी, स्टॉक मार्केट में निवेश के दिए थे लुभावने ऑफर

12 जून 2024 (ब्यूरो रिपोर्ट )

स्टॉक मार्केट में निवेश कर अमीर बनने का सपना देखने वाले लोगों को साइबर ठग लगातार अपना निशाना बना रहे हैं. शातिर अब लोगों से पैसे ऐंठने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं. बीते माह की बात की जाए तो मध्य जोन मंडी में शातिरों ने विभिन्न सोशल मीडिया ऐप के जरिए करीब दो करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है.

इन शातिरों ने लोगों से स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर यह ठगी की है. जानकारी के मुताबिक बीते महीने मध्य जोन मंडी में साइबर क्राइम के 4 मामले दर्ज हुए हैं. साइबर ठगों ने वाट्सऐप, फेसबुक व टेलिग्राम सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से ग्रुप बनाकर स्टॉक मार्केट के नाम पर निवेश करवाकर ठगी को अंजाम दिया है.

साइबर क्राइम थाना मध्य जोन मंडी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने इन मामलों की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि ठगी का शिकार हुए लोगों के साथ 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार 88 रुपये की धोखाधड़ी हुई है. साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केट के नाम पर लुभावने ऑफर देकर इन लोगों को अपना शिकार बनाया है.

मनमोहन सिंह ने बताया कि लोग लगातार साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं. साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए सीआईडी विभिन्न कदम उठा रही है. साइबर क्राइम पुलिस थाना मध्य जोन मंडी ने साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए मध्य खण्ड के अन्तर्गत आने वाले सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों व ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाए तो इसकी शिकायत कैसे और कहां करें. उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर देने वाले किसी भी ग्रुप पर अपनी निजी जानकारी देने से बचें.

ऐसे सभी ग्रुपों को छोड़ दें और अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी साझा ना करें यदि फिर भी कोई व्यक्ति इस तरह के साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर सकते हैं.

Related posts

वंदे मातरम् ने सौंपी साक्षी व नैंसी को चकौल की कमान

Admin

बैजनाथ में सर्व हिंदू समाज ने मंदिरों में लगाए मर्यादित वस्त्र पहन कर प्रवेश के बैनर।

Admin

Mahashivratri 2026: बैजनाथ में राज्य स्तरीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां जोरों पर, पहली बार होगा मिस धौलाधार के नाम पर फ़ैशन शो

Admin

Leave a Comment