22.5 C
Baijnath
September 10, 2026
Shimla

अब तीन उपचुनाव बने भाजपा का नया टारगेट

भाजपा विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में हुई। बैठक में दो नए विधायक सुधीर शर्मा और इंद्र दत्त लखनपाल शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि वे दिल्ली गए थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी देते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि विधायक दल में दो प्रस्ताव पारित हुए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी गई। दूसरे प्रस्ताव में लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने 61 विधानसभा क्षेत्र में जीत दर्ज की, उसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं का आभार भी प्रकट किया गया।

रणधीर शर्मा ने बताया की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 और छह उपचुनाव की समीक्षा भी की गई और आने वाले तीन उपचुनावों की रणनीति भी तय की गई। विधायक दल की इस बैठक में तीन विधानसभा क्षेत्र नालागढ़, हमीरपुर और देहरा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई, जिसके लिए चुनाव शेड्यूल जारी हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि इन उपचुनाव में पार्टी पूरी ताकत लगाएगी। बुधवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी शिमला में रखी गई है जिसमें उपचुनाव को लेकर रणनीति तय होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि अब प्रदेश से आचार संहिता हटी गई है। इसलिए किसी भी प्रकार के विकास कार्य पर कोई रोक भी नहीं है। भाजपा ठप पड़े विकास को भी मुद्दा बनाएगी।

छह नए विधायक आज शिमला में लेंगे शपथ

विधानसभा उपचुनाव की 6 सीटों पर चुनकर आए नए विधायक बुधवार सुबह विधानसभा परिसर में शपथ लेंगे। विधानसभा के लाइब्रेरी हॉल में शपथ ग्रहण के इंतजाम स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से किए गए हैं। कांग्रेस की ओर से गगरेट से राकेश कालियाए कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, लाहुल स्पीति से अनुराधा राणा और सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिंह ने जीत हासिल की है। भाजपा से धर्मशाला से सुधीर शर्मा और बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल विधायक बने हैं। शपथ के बाद 12:00 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

Related posts

Himachal DGP: कानून-व्यवस्था ढीली पड़ी तो SP पर गिरेगी गाज, हिमाचल डीजीपी का कड़ा फरमान

Admin

KYC के नाम पर आ रहे कॉल से हो जाएं सावधान! साइबर ठग अपना रहे हैं ठगी के नए तरीके। जानें कैसे बचें और रहें सुरक्षित।

Admin

HPTDC के 18 होटलों को बंद करने के फैसले पर संशोधन करते हुए हाईकोर्ट ने सरकार को राहत दी है. पढ़ें पूरी खबर

Admin

Leave a Comment