July 28, 2026
Shimla

अभी और सताएगी गर्मी, 72 घंटों तक 10 जिलों के कई भागों में लू चलने का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं। अगले 72 घंटों के दौरान 10 जिलों के कई भागों में लू चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 72 घंटों में सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भीषण लू की संभावना है। इन जिलों में 16 जून तक लू जारी रहने का अलर्ट जारी हुआ है। उधर, गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के 10 क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

प्रचंड गर्मी से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी पूरी तरह से तप रहे हैं। मैदानी जिलों में गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात के समय भी गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 18 व 19 जून को भी कुछ भागों में मौसम खराब रह सकता है।

प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों में अधिकतम तापमान
क्षेत्र अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 44.6
ऊना 44.6
धौलाकुआं 43.2
बिलासपुर 43.1
हमीरपुर 42.5
कांगड़ा 41.8
सुंदरनगर 41.3
मंडी 40.8
चंबा 40.9
बरठीं 41.3
बजौरा 38.5
भुंतर 38.5
नाहन 39.9
सोलन 36.0
धर्मशाला 37.0
शिमला 30.6
मनाली 30.0

Related posts

शिमला में सड़क से लुढ़का सीमेंट से भरा ट्रक, दो सगे भाइयों की हुई मौत

Admin

Weather Update- ठंड से ठिठुरा हिमाचल, आज से इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Admin

Sukhu Govt.:टॉयलेट सीट से लेकर समोसा प्रकरण और राहुल गांधी से जुड़े ऑडियो पर जांच, जानिए सुख की सरकार में दूसरे साल के अजब-गजब विवाद

Admin

Leave a Comment