25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी, नेरी में पारा 46.7 डिग्री

शिमला। प्रदेश में पड़ रही प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान हमीरपुर के नेरी में दर्ज किया गया है। नेरी का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेशवासियों को अब 18 से 21 जून तक गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग शिमला का कहना है कि प्रदेश में हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए सात जिलों ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर जिले में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है। लू की चेतावनी देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अभी तक हमीरपुर के नेरी का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले इसी साल 29 मई को नेरी का सर्वाधिक तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया था। नेरी के साथ आठ शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार चल रहा है। शिमला में 10 साल बाद तापमान 31 डिग्री हुआ है। साल 2014 में अधिकतम 31.4 डिग्री पारा था। शनिवार को शिमला का तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग की मानें, तो 18 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 19 व 20 जून को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश हो सकती है। 18 जून के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार है, मगर अगले 72 घंटों के दौरान गर्मी में इजाफा होगा।

कहां, कितना अधिकतम तापमान
शिमला 30.1, सुंदरनगर 40.4, भुंतर 38, कल्पा 26.1, धर्मशाला 36.1, ऊना 42.8, नाहन 38.6, केलांग 22.2, सोलन 36, मनाली 30.5, कांगड़ा 40 बिलासपुर 42.2, हमीरपुर 41.8, चंबा 40.8, ढलहौजी 28.7, जुब्बलहट्टी 33.9, कुफरी 24.9, नारकंडा 26.2, रिकांगपिओ 32.5, धौलाकुआं 42.8, कसौली 34.8, डिग्री सेल्सियस रहा।

Related posts

Article 118 , Home Stay : हिमाचल में बाहरी राज्य के लोगों ने रिहायशी मकान के लिए ली थी धारा-118 की मंजूरी और खोल दिए होम स्टे, अब कार्रवाई के मूड में सरकार

Admin

ठियोग में 9वीं की छात्रा से रे*प, स्कूल जाते समय की दरिंदगी, आरोपी युवक गिरफ्तार

Admin

Shimla News- नाबालिग के साथ एक साल तक दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी, गर्भवती होने पर दर्ज करवाई शिकायत

Admin

Leave a Comment