25.3 C
Baijnath
September 20, 2026
Dharamshala

पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने दलाई लामा से की मुलाकात, चीन की दमनकारी नीति की जमकर की आलोचना

हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज पहुंची पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने कहा तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ज्ञान, परंपरा, करुणा, आत्मा की पवित्रता और प्रेम का भंडार हैं. वहीं, इस दौरान नैंसी ने चीन की दमनकारी नीति की जमकर आलोचना की.

पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने बताया, “दलाई लामा ने कहा है कि वह लंबे समय तक जीवित रहेंगे. यह हम सब के लिए हर्ष की बात है. दलाई लामा की विरासत हमेशा जीवित रहेगी. इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति पर तंज कसते हुए कहा कि तुम चले जाओगे और कोई भी तुम्हें किसी भी चीज का श्रेय नहीं देगा”.

नैंसी पेलोसी ने कहा कि दलाई लामा मेरी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे. जब मैं चीनी सरकार की आलोचना करती हूं तो, वे कहते हैं, आइए नैंसी के लिए प्रार्थना करें कि वह उसे अपने नकारात्मक रवैये से छुटकारा दिलाए. उन्होंने कहा कि आज परिवर्तन आ रहा है और जल्द ही चीन की दमनकारी नीतियां पूरे विश्व के सामने उजागर हो जाएंगी.

बता दें कि पूर्व अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के साथ अमेरिकी कांग्रेस का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बीते दिन धर्मशाला दौरे पर आया. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने आज तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की. इस दौरान मैक्लोडगंज में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें तिब्बत के विभिन्न संगठनों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया. इस मौके पर अमेरिका के प्रतिनिधित्व दल सदस्यों को तिब्बत संस्कृति के रूप में गत्का देकर सम्मानित किया गया.

Related posts

चार राउंड के बाद भारत के सुशांत ठाकुर ने बनाई बढ़त, महिला वर्ग में भी भारत की तरन्नुम आगे।

Admin

आपदा के समय मैं तो फिल्म की शूटिंग में थी व्यस्त, मां और बेटा कौन सी शूटिंग में थे बिजी

Admin

‘कांग्रेस देश को धकेल रही पुर्नविभाजन की ओर…’, राजीव बिंदल ने हिमाचल सरकार पर जमकर साधा निशाना

Admin

Leave a Comment