November 15, 2026
Solan

पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी, ब्यास नदी के किनारे जाने से करें परहेज


मंडी: हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलना शुरू हो गई है. जिसके बाद नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है. ऐसे में बीबीएमबी प्रबंधन द्वारा समय-समय पर ब्यास नदी पर बनाए गए पंडोह डैम से पानी छोड़ा रहा है. ब्यास नदी में बढ़ रहे जलस्तर के बाद जिला प्रशासन ने भी लोगों को ब्यास नदी व इसके साथ लगती खड्डों और नालों के किनारे न जाने की हिदायत जारी की है.

नदी-नालों में उतरकर जान गंवा रहे पर्यटक…

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में इस समय टूरिस्ट सीजन चला हुआ है. ऐसे में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक गर्मी से राहत और ठंडक पाने के लिए पहाड़़ों का रुख कर रहे हैं. पहाड़ों में मौज मस्ती के दौरान पर्यटक अपनी जान की परवाह न करते हुए फोटो खिंचवाने व नहाने के लिए अक्सर नदी-नालों में भी उतर जाते हैं, जिसका खामियाजा पर्यटक भुगतते भी हैं. बीती 14 जून को भी स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पंजाब के कुछ युवक ब्यास नदी में नहाने के लिए कूद गए थे. जिनमें से एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था.

Related posts

Himachal News: हिमाचल में गैस संकट के बीच राहत , सोलन जिले में पहुंचे 3 हजार एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

Admin

सोलन में गर्भवती महिला की मौत, पेट में था सात माह का मासूम

Admin

Fraud -18 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में को-ऑप्रेटिव सोसायटी का पूर्व सचिव गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment