22.6 C
Baijnath
June 18, 2026
Sirmour

हिमाचल में ब्लॉगर को स्टंट करना पड़ा महंगा, जलाल नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश में एक ब्लॉगर को नदी में स्टंट करना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब वह वीडियो बनाने के लिए अपने दोस्त को मोबाइल थमाकर खुद नदी में उतर गया. इस दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई. घटना सिरमौर जिले के श्री रेणुका जी पुलिस थाना के अंतर्गत जलाल नदी में सामने आई है. सैनधार इलाके के महीपुर में जलाल पुल के समीप नदी में स्टंट करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है.

मृतक की पहचान 20 वर्षीय साकिब निवासी शिवपुरी रोड नाहन के रूप में हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक साकिब एक ब्लॉगर था, जो मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ महीपुर में नहाने गया था. इस दौरान उसने अपना मोबाइल अपने दोस्त को दे दिया और खुद स्टंट करने लगा. स्टंट करते हुए वह नदी के गहरे पानी में डूब गया. उसके दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी.

बताया जा रहा है कि युवक बाइक पर नाहन से महीपुर पहुंचे थे. सूचना मिलने पर पुलिस थाना श्री रेणुका जी की टीम थाना प्रभारी प्रियंका चौहान के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया. इस दौरान कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद थे. संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है.

Related posts

सिरमौर का जवान अरुणाचल प्रदेश में शहीद, शादी के सपने संजो रही थी मां

Admin

सिरमौर में खाई में गिरी पिकअप, दो लोगों की मौत, रस्सी डालकर निकाले गए शव

Admin

सिरमौर में भगवान परशुराम की पालकी का चमत्कार: बिना अनुमति उठाई तो कंधों से चिपक गई, 15 मिनट तक युवक दौड़ते रहे

Admin

Leave a Comment