24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Solan

सोलन में गर्भवती महिला की मौत, पेट में था सात माह का मासूम

सोलन। थाना कसौली के तहत सात माह की एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कसौली को दूरभाष से सूचना मिली कि एक महिला दरिया (39) पत्नी सुनील कुमार को उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर लाए हैं जिसे चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना कसौली की पुलिस टीम सीएचसी धर्मपुर पहुंची।

पूछताछ में पता चला कि महिला गांव व डाकघर प्रतापपुर जिला अंबिकापुर छत्तीसगढ़ की है। मृतका के शव का गहनता से निरीक्षण किया गया परंतु उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट का निशान नहीं पाया गया।

जांच के दौरान मृतका के पति व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। उसने बताया कि उसकी पत्नी 7 माह से गर्भवती थी। 19 अगस्त को रात में उसके पेट में दर्द हुआ। उसे घरेलू दवाई सोया/अजवाइन आदि दी जिससे उसके पेट का दर्द कुछ कम हो गया, जिससे वह रात को आराम से सो गई। सुबह उसके पेट में दोबारा से बहुत ज्यादा दर्द होने लगा जिस पर यह उसे उपचार के लिए सीएचसी धर्मपुर लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने जांच करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के शव का चिकित्सकों ने चेकअप करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेज दिया। सोलन से भी उसके शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि अभी तक की जांच व गवाहों के बयानों से किसी पर कोई शक नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, पत्थरों को थपथपाने पर आती है ढमरू की आवाज़

Admin

Solan: सोलन पुलिस और BJP वर्कर्स में झड़प, पुतला छीन ले गए पुलिसकर्मी

Admin

Solan :चिट्टे के नशे में डूबे पति से तंग आकर पत्नी ने उठाया ये खौफ़नाक क़दम

Admin

Leave a Comment