25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

पब्बर नदी में गिरी कार, पति-पत्नी की-डेढ़ साल की बच्ची लापता

शिमला: जुब्बल क्षेत्र के अंटी भालू क्यारी घेली प्रोजेक्ट सड़क पर गुरुवार शाम को एक कार अनियंत्रित होकर पब्बर नदी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची लापता है। जानकारी के मुताबिक कार में पति-पत्नी और उनकी एक बच्ची सवार थी। स्विफ्ट कार का नंबर HP: 10-9397 था। मृतकों की पहचान सुशील कपरेटा उम्र 29 साल व उनकी पत्नी ममता उम्र 27 साल के तौर पर हुई है। दंपत्ति की एक डेढ़ साल की बच्ची थी जो लापता है।

फिलहाल पति-पत्नी के शव को बरामद कर लिया गया है। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने सड़क हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पति-पत्नी के शवों को नदी से निकाला।

एसपी संजीव गांधी ने मामले ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा और बच्ची की तलाश की जा रही है” उन्होंने लोगों से एहतियात बरत कर गाड़ी चलाने की सलाह दी है जिससे इस तरह के हादसों से बचा जा सकता है।

Related posts

शिमला-मनाली में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, अटल टनल में फंसीं 1000 गाड़ियां

Admin

शिमला में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, पहचान का था आरोपी

Admin

मेधा प्रोत्साहन योजना के लिए इस दिन तक करें आवेदन, कॉम्पिटिटिव एग्जाम की कोचिंग के लिए सरकार देगी एक लाख

Admin

Leave a Comment