24.3 C
Baijnath
August 2, 2026
Solan

Fraud -18 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में को-ऑप्रेटिव सोसायटी का पूर्व सचिव गिरफ्तार

सोलन : दी सुबाथू अर्बन एनएटीसी को-ऑप्रेटिव सोसायटी में हुई करीब 18 करोड़ की धोखाधड़ी मामले फरार चल रहे पूर्व सचिव को पुलिस चौकी सुबाथू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि पूर्व चेयरमैन की तलाश की जा रही है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने यह जानकारी दी।

एसपी के अनुसार सोसायटी के चेयरमैन संदीप गुप्ता ने पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दी सुबाथू अर्बन एनएटीसी को-ऑप्रेटिव सोसायटी के पूर्व चेयरमैन सुशील गर्ग व सचिव अमर लाल कश्यप ने सोसायटी में 18 करोड़ रुपए से अधिक का गबन किया है। रिकाॅर्ड की पड़ताल करने पर यह भी सामने आया कि सुशील गर्ग व अमर लाल कश्यप ने सहकारिता विभाग द्वारा जारी निर्देशों की अनदेखी करते हुए तत्कालीन प्रबन्ध समिति से कोई प्रस्ताव किए बिना अपने मित्रों, परिवार के सदस्यों व व्यावसायिक सहयोगियों को बिना किसी सिक्योरिटी व लिमिट से ज्यादा करोड़ों रुपए का ऋण वितरित किया, जिससे सोसायटी को भारी वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा रहा है तथा इनके द्वारा समिति के अभिलेखों में जालसाजी करके लूट की गई है। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

शिकायत मिलने पर पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर लिया गया। मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। वहीं आरोपी अमर लाल कश्यप ने गिरफ्तारी से बचने के लिए 8 जुलाई को माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय सोलन में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी, जिसे सुनवाई के दौरान अदालत ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी सुबाथू की टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं फरार चल दूसरे आरोपी सुशील गर्ग की तलाश की जा रही है।

Related posts

बद्दी में देह व्यापार का भंडाफोड़,गुल्लरवाला में एक भवन से 11 महिलाओं का रेस्क्यू

Admin

Himachal News: हिमाचल में गैस संकट के बीच राहत , सोलन जिले में पहुंचे 3 हजार एलपीजी सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

Admin

Coronavirus: हिमाचल में कोरोना का दूसरा मामला: नालागढ़ की निजी कंपनी की महिला कर्मी पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Admin

Leave a Comment