31 C
Baijnath
June 18, 2026
Shimla

हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 16 जुलाई तक मानसून की बारिश का दौर जारी रहेगा। 11 व 12 जुलाई को कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में मौसम खराब बना हुआ है। उधर, बुधवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 28 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। इसके अलावा 19 बिजली ट्रांसफार्मर व 16 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं।

कहां कितनी बारिश

बीती रात बैजनाथ में 32.0, पांवटा साहिब 18.4, धौलाकुआं 17.5, पालमपुर 8.8, नाहन 8.3 और डलहौजी में 8.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 24.0, भुंतर 21.6, कल्पा 13.0, धर्मशाला 21.5, ऊना 24.7, नाहन 24.1, केलांग 11.9, पालमपुर 19.5, सोलन 22.5, मनाली 16.7, कांगड़ा 23.0, मंडी 25.2, बिलासपुर 26.2, हमीरपुर 25.5, डलहौजी 18.7, जुब्बड़हट्टी 22.0, कुफरी 16.1, नारकंडा 14.5, भरमौर 18.0, रिकांगपिओ 17.0, धौलाकुआं 24.0,बरठीं 25.2, समदो 17.1, कसौली 19.9, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 19.5, देहरा गोपीपुर 27.0, सैंज 20.0 और बजौरा में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 व 12 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं हैं।

Related posts

हिमाचल बिजली बोर्ड कर्मचारियों का आज प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Admin

Shimla: शिमला के खलीनी में युवक की संदिग्ध माैत, कमरे में मृत मिला

Admin

कौन हैं विनय कुमार? कांग्रेस ने हिमाचल में सौंप दी प्रदेश की कमान, उपाध्यक्ष पद छोड़ा

Admin

Leave a Comment