25.3 C
Baijnath
September 20, 2026
Shimla

“निर्दलीय विधायकों को सरकार ने हर मंच पर किया सपोर्ट, राजनीति के बाजार में फिर भी बिक गए तीनों” : सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुए हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं. आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने नामांकन भरा. इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे. इस दौरान एक रैली का आयोजन किया गया. इस मौके पर सीएम सुक्खू ने तीनों निर्दलीय विधायकों को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा सरकार ने हर मंच पर इन निर्दलीय विधायकों को सपोर्ट किया, लेकिन राजनीति के बाजार में फिर भी तीनों बिक गए.

कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा के नामांकन भरने के बाद नालागढ़ ओल्ड बॉय स्कूल में भी एक जनसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सीएम सुक्खू ने इस दौरान भाजपा और निर्दलीय विधायकों पर जमकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि आजाद विधायकों को जनता ने एक मौका विकास करने के लिए दिया था, लेकिन वे राजनीति के बाजार में अपना ईमान बेच चुके हैं.

सीएम ने कहा, तीन सीटों पर उपचुनाव होने से प्रदेश पर आर्थिक बोझ पड़ा है. विधानसभा चुनाव में जहां पहले कांग्रेस की सीटों की संख्या 34 से 38 हुई. वहीं, अब 41 होने जा रही है. उन्होंने कहा नालागढ़ के पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर के मन में कभी भी सेवा भाव से काम करने का लक्ष्य नहीं था. वह सिर्फ पैसे कमाना चाहते थे. इस बारे में उन्हें कई बार हरदीप बावा और सीपीएस राम कुमार चौधरी ने अवगत कराया. लेकिन उन्होंने सरकार में रहते हुए उन पर विश्वास किया और उनका सभी काम किया, लेकिन उन्होंने इस विश्वास को तोड़ा है और अब इसका जवाब जनता उन्हें देने वाली है.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह उपचुनाव राजनीति के भविष्य के लिए अहम साबित होंगे. क्योंकि सरकार और जनता भाजपा को करारा जवाब देने वाली है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि चुनाव में उन्हें कोई प्रलोभन देता है तो वह ऐसे लोगों से दूर रहे और ईमानदार छवि वाले नेता को अपना वोट दें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी तीनों सीटों पर उपचुनाव में जीतने वाली है और एक मजबूत सरकार पूरे 5 साल हिमाचल प्रदेश में चलेगी.

Related posts

संजौली मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने का काम शुरू, छत से टीन की शेड उखाड़ रहे मजदूर

Admin

हिमाचल के डिपुओं में दिवाली से पहले सरसों के तेल का संकट, चना दाल भी हुई गायब

Admin

Weather Update: हिमाचल में इस दिन से करवट बदलेगा माैसम, छह दिन बारिश-बर्फबारी, इन जिलों के लिए अलर्ट

Admin

Leave a Comment