25.8 C
Baijnath
September 6, 2026
Chamba

चंबा में चाकू से युवक की हत्या: पांच आरोपी गिरफ्तार; ‌ओवरटेकिंग को लेकर हुई थी बहसबाजी

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी के बाद एक युवक की चाकू से हत्या का मामला सामने आया है। युवक ने पिछले कल अस्पताल को ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा। मृतक की पहचान कांगड़ा जिला के नूरपूर के मैहला निवासी निखिल (24) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने निखिल की हत्या में शामिल चार आरोपी बीती शाम को गिरफ्तार कर दिए गए थे, जबकि पांचवां आरोपी आज सुबह दबोचा गया। आरोपियों में अंकू, विनय, अंकित, अतुल और विशाल शामिल है। अंकू, विनय और अंकित भटियात उपमंडल के तहत कामन गांव के रहने वाले हैं, जबकि अतुल चुवाड़ी का रहने वाला और विशाल लाहड़ी गांव का निवासी है।

मेले से घर लौटते वक्त कहासुनी

पुलिस के अनुसार, बीते रविवार देर रात आरोपी और मृतक युवक एक मेले से रात के वक्त घर लौट रहे थे। निखिल अपनी गाड़ी में था, जबकि आरोपी दो बाइक पर थे। तब चुवाड़ी स्थित पेट्रोल पंप के पास ओवरटेकिंग को लेकर इनमें कहासुनी हो गई।

इस दौरान आरोपियों ने निखिल की गाड़ी पर पथराव किया। निखिल वहां से अपनी कार लेकर भाग गया। मगर लाहड़ू के पास उसकी कार खराब हो गई, जिसके बाद निखिल ने चुवाड़ी में रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन किया।

लाहड़ू में चाकू से हत्या

वह अपने परिचित के पास जा ही रहा था, इस बीच वहां पर पांचों आरोपी भी पहुंच गए। यहां पर निखिल और आरोपियों के बीच दोबारा झगड़ा हुआ। आरोपियों ने निखिल पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में निखिल ने अपने उपर हमले की जानकारी अपने परिचित को दी।

पहले नूरपूर, वहां से पठानकोट और फिर अमृतसर रेफर

निखिल को उसके रिश्तेदारों ने नूरपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया। इसके बाद रिश्तेदार उसे लेकर पठानकोट स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे डॉक्टरों ने अमृतसर रैफर किया। इस दौरान रास्ते में ही निखिल ने दम तोड़ दिया।

Related posts

चंबा: राह में कल्हेल सडक़ मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत

Admin

हिमाचल में जंगलों की आग ने पिछले साल का तोड़ा रिकॉर्ड, अब तक 7122 घटनाएं दर्ज

Admin

Chamba News: चंबा महिला हत्याकांड: दूसरा नाबालिग आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Admin

Leave a Comment