25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

बैजनाथ की जालसू धार में गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बैजनाथ 2 जुलाई 2024 ( वीर खड़का )

बैजनाथ की जालसू धार में मंगलबार को 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक वयक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान कमीर सिंह उम्र 40 साल निवासी गांव रच्छयाड़ा डा. स्पैडू डा. तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीचे एक महीने से अपने साडू की दुकान में काम पर गया था जब यह वापस घर आ रहा था तो इसके साथ भेड़ पालक मोहन भी साथ था जालसू धार से वापस आते समय कमीर सिंह के बैग की रस्सी टूट गई थी तो यह रास्ता में रूक गया और मोहन पैदल आगे चला गया तो मोहन ने देखा कि कमीर सिंह नहीं आया तो इसने वापस जाकर कमीर सिंह को ढूंढा पर कमीर सिंह कहीं भी न मिला । जिसके बाद उप प्रधान ग्राम पंचायत स्पैडू को इस बारे सूचित किया। जिस पर मृतक कमीर सिंह के घर वाले व स्थानीय लोग व पुलिस भी मौका पर गये तो कमीर सिंह पहाड़ी से नीचे गिरा पाया गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी।

बही पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कारवाई जारी है।

Related posts

Bada Bhangal:हेलीकॉप्टर से गंभीर बुजुर्ग मरीज को एयरलिफ्ट किया गया, उपायुक्त कांगड़ा ने चौपर की व्यवस्था कर बड़ा भंगाल से टांडा अस्पताल पहुंचाया रोगी

Admin

बैजनाथ हरिद्वार बस रूट को पुनः बस डिप्पो बैजनाथ से चलाया जाना क्षेत्र की जनता के लिए गर्व की बात- किशोरी लाल

Admin

Baijnath Sehal News : प्रधान सन्नी कपूर का ऐलान: सेहल पंचायत में बिना अनुमति नहीं घूमेंगे फेरीवाले और भिखारी, किरायेदारों का पंजीकरण अनिवार्य

Admin

Leave a Comment