24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

सरकारी नौकरी की चाह में शातिर की जाल में फंसा युवक, पैसे लेकर ठग ने थमाया फर्जी ज्वाइनिंग लेटर

शिमला: हिमाचल प्रदेश में नौकरी का झांसा शातिर बेरोजगार युवकों को अपना निशाना बना रहे हैं. एक ऐसा ही मामला राजधानी से सामने आया है. जहां एचपीएमसी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर शातिरों ने युवक से ठगी की है. पीड़ित का आरोप है कि एक शख्स ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी हजारों की रकम हड़प ली. पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है.

शिमला के मैहली निवासी आशीष ने अपने साथ हुए ठगी की पुलिस से शिकायत की, जिसमें उसने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात संजौली निवासी सूरज से हुई थी. सूरज ने उसे शिमला के निगम बिहार स्थित सरकारी उपक्रम हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम सीमित (एचपीएमसी) में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी की पेशकश की. सूरज ने आशीष को कहा कि उसकी अच्छी जान-पहचान है और वो उसे एचपीएमसी में सरकारी नौकरी लगवा देगा. जिसके बाद नौकरी की चाह में आशीष ने 25 जून 2024 को आरोपी को ₹18,700 रुपए दे दिए.

पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया था और उसे डाटा एंट्री ऑपरेटर पद की नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर भी जारी कर दिया. बीते एक जुलाई को उसे बताया गया कि नौकरी रद्द कर दी गई है. पीड़ित का माथा तब ठनका जब उसने आरोपी द्वारा जारी किए गए ज्वाइनिंग लेटर का पता करवाया और वो फर्जी निकला. इसके बाद उसे ठगी होने का अहसास हुआ. पीड़ित आशीष का यह भी आरोप है कि पूर्व में भी शख्स इस तरह कई लोगों से ठगी कर चुका है.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा, “पीड़ित की शिकायत पर छोटा शिमला पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है”.

Related posts

Himachal News: स्कूल में मोबाइल बैन: अब छात्र नहीं ला सकेंगे फोन, शिक्षकों को भी स्टाफ रूम तक सीमित करना होगा – शिक्षा विभाग की नई अधिसूचना जारी

Admin

हिमाचल में इस दिन से करवट लेगा मौसम, प्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

Admin

भाजपा के आरोपों पर बोले CM सुक्‍खू-‘अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्‍पतालों में बंद की हिमकेयर योजना’

Admin

Leave a Comment