19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

हिमाचल की गेंदबाज रेणुका ठाकुर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शामिल

महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को शामिल किया गया है। टीम इंडिया के लिए पिछली कई सीरीज में लगातार उम्दा प्रदर्शन किए जाने के चलते रेणुका एक बार फिर टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं। रेणुका जिला शिमला के रोहड़ू से संबंध रखती हैं। बीते कुछ वर्षों से वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित सदस्य हैं। इसके अलावा जिला शिमला के ठियोग की रहने वाली तनुजा कंवर टीम इंडिया की टीम में ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल हुई हैं।

यानी कि अगर महिला क्रिकेट टीम की कोई खिलाड़ी वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होती है तो उक्त खिलाड़ी के स्थान पर ट्रैवलिंग रिजर्व में शामिल खिलाड़ियों में से उसे रिप्लेस किया जा सकता है। ट्रैवलिंग रिजर्व में तनुजा के अलावा 2 अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। तनुजा ने बीते जुलाई माह में एशिया कप के दौरान अंतर्राष्ट्रीय टी-20 डेब्यू किया था। रेणुका ठाकुर ने उन्हें डेब्यू कैप दी थी। तनुजा कंवर पहली बार सुर्खियों में तब आई थीं जब गुजरात जायंट्स ने उन्हें डब्ल्यूपीएल की नीलामी में 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

Related posts

हिमाचल में इस दिन तक खराब रहेगा मौसम, 6 जिलों में फ्लैश फ्लड को लेकर अलर्ट

Admin

Weather Update: हिमाचल में इस दिन से फिर करवट लेगा मौसम, शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

Admin

Transfer:हिमाचल हाईकोर्ट ने ट्रांसफर किए 51 जज, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेवारी

Admin

Leave a Comment