25.8 C
Baijnath
October 1, 2026
Hamirpur

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मिला 4 महीने का भ्रूण, किसने फेंका जांच शुरू

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय हमीरपुर से कुछ दूरी पर स्थित हथली खड्ड की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जोन में एक भ्रूण मिला है। सफाई के समय से भ्रूण कर्मचारियों को दिखा। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि भ्रण साढ़े चार महीने का है।

वहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में भ्रूण मिलने के बाद से जिला हमीरपुर मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। भ्रूण कहां से आया और कैसे आया इसकी जांच में पुलिस जुट चुकी है। वहीं, इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने इसे नाली में फेंक दिया होगा। पानी के साथ नाली से बहता हुआ भ्रूण का शव ट्रीटमेंट प्लांट तक आ गया होगा।

बता दें कि पूरे शहर की सीवरेज यहां पर आकर पहुंचती है। ऐसे में यह भ्रूण किसका है ये पता लगाना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। वहीं जानकारी मिली है कि सीवरेज प्लांट के इनलेट में भ्रूण फंसा हुआ था। इस इनलेट में हर दिन कचरा फंसता रहता है जिस कारण दिन में दो बार सफाई की जाती है। लेकिन शुक्रवार के दिन सफाई करते हुए कर्मचारियों के हाथ में अचानक भ्रूण आ गया।

सफाई में जुटे कर्मचारियों ने IPH विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद इस मामले को पुलिस तक पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। शाम 4 बजे के समय मिले इस भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related posts

सरकारी कर्मचारियों को महीने में दो बार मिली सैलरी, ऐसा करने वाला हिमाचल पहला राज्य

Admin

नए मतदाताओं के पंजीकरण पर फोकस करेंगे डेडिकेटड एईआरओजिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी की गई है नियुक्ति

Admin

Hamirpur: हमीरपुर में मिल रहा सबसे महंगा पहाड़ी मशरूम, सर्दियों में बढ़ी गुच्छी की डिमांड

Admin

Leave a Comment