November 2, 2026
Hamirpur

भोरंज के कोट रसेहड़वां में युवक ने फंदा लगा दी जान

भोरंज। उपमंडल भोरंज की पपलाह पंचायत के कोट रसेहड़वां गांव में परिवार सहित किराए के मकान में रह रहे 20 वर्षीय युवक ने सीढिय़ों की रेलिंग से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रंसग का मामला लग रहा है। मृतक अपनी माता उमा देवी के साथ पिछले 15 सालों से पपलाह पंचायत के कोट रसेहडवां गांव में रह रहा था।

गत गुरुवार रात्रि को करीब 12 बजे के बाद युवक ने रस्सी को सीढिय़ों से बांधकर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना भोरंज थाना को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच की शव को कब्जे में ले लिया है।

मृतक ने अपने गले व बाजू को ब्लेड जैसी तेजधार वस्तु से भी काटा था। गले पर रस्सी से फंदा लगाने के भी निशान पड़े हुए साफ दिखाई दे रहे थे। यह परिवार वैसे धमरोल पंचायत के कोहट का रहने वाला है। मृतक ने फंदा लगाने से पहले अपनी बहन व दो अन्य दोस्तों से फोन पर कुछ कहा है। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिवारजनों को सौंप दिया है। भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related posts

Hamirpur News: पंजाब से हिमाचल तक सफेद मौत की डिलीवरी – बस स्टैंड पर पुलिस ने 10 लाख की चिट्टे के साथ पकड़ा डी-फार्मा स्टूडेंट।

Admin

अपने करीबियों को एडजस्ट कर रहे CM सुक्खू , मेडिकल कॉलेज में योगा टीचर लगाने के लिए तैयार किए गए विशेष नियम: राजेंद्र राणा

Admin

देहरा उपचुनाव में कमलेश ठाकुर की जीत, सीएम सुक्खू के ‘मास्टर स्ट्रोक’ से बीजेपी पस्त

Admin

Leave a Comment