July 21, 2026
Shimla

शिमला में कॉलेज छात्रा के साथ प्रोफेसर ने की छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक सरकारी कॉलेज की छात्रा के साथ प्रोफेसर द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज हो गई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला के एक कॉलेज के प्रोफेसर के खिलाफ उस कॉलेज की ही एक छात्रा ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कॉलेज के एक प्रोफेसर पवन कुमार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है. शिकायत में पीड़िता ने प्रोफेसर पर अश्लील हरकत करने और उससे जान से मारने की धमकी देने आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता था और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था. वहीं, आरोपी प्रोफेसर छात्रा के साथ कब से छेड़छाड़ कर रहा था, इसके विषय में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा, “कॉलेज की छात्रा की शिकायत पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 354, 354 ए और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले में की छानबीन शुरू कर दी है”.

गौरतलब है कि शिमला में इससे पहले भी छात्रा के साथ स्कूल में अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ के मामले सामने आ चुके है. लेकिन कई जगह अभी भी इस तरह के मामलों में छात्रा डर के मारे पुलिस तक नहीं पहुंच पाती हैं. इसके लिए युवतियों और छात्रा को जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार अभियान भी चला रही है.

Related posts

राजधानी शिमला में ईडी दफ्तर पर CBI की रेड, जानें क्या है वजह

Admin

Himachal Weather: हिमाचल में राहत की बौछार, 6 जिलों में आज से बारिश, गर्मी से मिलेगा आराम

Admin

हिमाचल में सरकार की सख्ती का दिखा असर, 22 दिनों में इतने हजार से अधिक राशनकार्ड धारकों ने करवाई ई-केवाईसी

Admin

Leave a Comment