25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Solan

बाहरा यूनिवर्सिटी में रैगिंग मामले में 3 छात्र गिरफ्तार, मामले का वीडियो भी सामने आया

सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले में पुलिस ने जांच के बाद 3 छात्रों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सीनियर छात्र हॉस्टल के कमरे में बैठकर सिगरेट पी रहे हैं और जूनियर छात्र को पीटकर उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश कर रहे हैं। बीच-बीच में आरोपी छात्र पीड़ित युवक की पिटाई भी कर रहे हैं।

वहीं, घटना के बाद यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है, क्योंकि वीडियो में छात्र हॉस्टल के अंदर शराब की बोतल लेकर युवक को शराब पिलाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में छात्र सिगरेट और बीड़ी पीते भी नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सोलन के वाकनाघाट स्थित बहारा यूनिवर्सिटी में यह मामला सामने आया है।

वहीं, मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को कंडाघाट पुलिस ने छात्रों, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार और वार्डन से भी मामले को लेकर पूछताछ की। पुलिस ने मामले में अब तक 3 गिरफ्तारियां की हैं। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में करण डोगरा निवासी उधमपुर जम्मू-कश्मीर, चिराग राणा निवासी बल्ह मंडी और दिव्यांश निवासी भोटा हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

बाहरा यूनिवर्सिटी के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत एक छात्र ने कंडाघाट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि दो दिन पहले उसके सीनियर्स जो अंतिम वर्ष के छात्र हैं, ने उसकी रैगिंग की और उसे अपने कमरे में ले जाकर मारपीट की। उसने पुलिस को बताया कि ये सीनियर्स उसे कई दिनों से परेशान कर रहे थे और दो दिन पहले उन्होंने उसे जबरदस्ती कमरे में ले जाकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

सोलन में चंडीगढ़-शिमला NH पर पलटी निजी बस, कई यात्रियों को लगी चोट

Admin

Himachal News: हिमाचल में दवा गुणवत्ता संकट, हृदय रोग और हाई बीपी की 94 दवाएं फेल, 3 नकली, देखें पूरी लिस्ट

Admin

HRTC बस के टायर में फंस गई HT लाइन, उतरते ही चपेट में आया सवार, मौके पर तोड़ा दम

Admin

Leave a Comment