24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

शिमला में मस्जिद विवाद के बाद अचानक छराबड़ा में क्यों बढ़ी सुरक्षा, हर आने जाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

शिमला: हिमाचल के शिमला में अवैध मस्जिद निर्माण विवाद के बाद एक बार फिर से एकदम से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. प्रदेश के राजधानी शिमला से कुछ किलोमीटर से दूरी पर छराबड़ा के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है. शिमला स्थिति सबसे बड़े उपनगर संजौली में उपजे मस्जिद के अवैध निर्माण के बाद छराबड़ा होकर हर आने और जाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर है. ये सुरक्षा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के शिमला पहुंचने पर बढ़ाई गई है.

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने होने वाले मतदान से पहले पिछले कल प्रियंका गांधी का काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच शिमला स्थित छराबड़ा पहुंचा. यहां पर प्रियंका गांधी का पहाड़ी शैली में बना हुआ अपना घर है. वे हर साल यहां आराम करने आती हैं. इस बार भी उनका ये निजी दौरा बताया जा रहा है. ऐसे में उनका किसी भी बड़े नेता से मिलने का कोई कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हैं.

यही से जाएंगी प्रचार के लिए: अगले महीने यानी अक्टूबर में जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. ऐसे में दोनों की राज्य में कांग्रेस के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है. इसको देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शिमला से ही दोनों राज्य में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो सकती हैं.

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को सुबह दिल्ली से 5 बजे सड़क मार्ग से होकर शिमला के लिए रवाना हुईं थीं. वे यहां दोपहर बाद शिमला पहुंचीं. अब प्रियंका गांधी यही से से दो राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी. प्रियंका का यह निजी दौरा है. वे अगले कुछ दिन शिमला में ही रुकेंगी.

इसके बाद प्रियंका चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जाएंगी. हिमाचल में साल 2022 में हुए चुनाव और इस साल लोकसभा चुनाव और विधानसभा की छह सीटों के लिए हुए उपचुनाव के दौरान भी प्रियंका गांधी शिमला में ही रुकी थीं. उनका प्रचार व रैलियों के लिए वह यहीं से ही आना और जाना होता था.

Related posts

कांग्रेस दो दिन में करेगी प्रत्याशियों का ऐलान, टिकट की दौड़ में कई दावेदार

Admin

“निर्दलीय विधायकों को सरकार ने हर मंच पर किया सपोर्ट, राजनीति के बाजार में फिर भी बिक गए तीनों” : सीएम सुक्खू

Admin

सुख की सरकार में छह सीपीएस के हिस्से आया सियासी दुख, हाईकोर्ट ने एक्ट को ही करार दिया असंवैधानिक

Admin

Leave a Comment