July 22, 2026
Dharamshala

मकलोडगंज में कुक ने युवती को घोंपा चाकू, रेस्टोरेंट में काम करते हैं दोनों

मकलोडगंज। पुलिस थाना मैकलोडगंज के तहत जोगीवाड़ा रोड में एक निजी रेस्टोरेंट में कार्यरत कुक ने अपनी सहयोगी युवती पर तेजधार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। तेजधार हथियार से घायल युवती को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बीती देर रात मकलोडगंज के जोगीवाड़ा रोड स्थित होटल में यह घटना पेश आई है।

बिहार का रहने वाला युवक जो रेस्तरां में कुक के तौर पर कार्य कर रहा है, बीती देर रात किसी बात को लेकर उसने वहां काम करने वाली युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवती अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है, जो इस घटना में बुरी तरह से घायल हो गई। युवती को घायल अवस्था में टांडा मेडिकल कालेज में दाखिल किया गया है जहां, उसकी हालत स्थिर है और डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था, लेकिन मकलोडगंज पुलिस ने उसे समय रहते पकड़ लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि युवती की हालत स्थिर होने पर उसके भी बयान लिए जा रहे हैं।

Related posts

अभी साढ़े 3 साल और चलेगी कांग्रेस सरकार, 2027 में आएगा पार्ट-2: सीएम सुक्खू

Admin

मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल में सामने आईं हिंसा की घटनाएं

Admin

हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस से आए नेताओं को टिकट देने के बाद फंसी BJP! नहीं माने रूठे नेता

Admin

Leave a Comment