हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश खुरांटा समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस FIR में हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम को भी आरोपी बनाया गया है।
मुस्लिम समुदाय के खिलाफ उकसाया
पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने मुस्लिम समुदाय का आर्थिक और सामाजिक आधार पर बहिष्कार करने के लिए लोगों को उकसाया।
भावनाओं को किया आहत
पुलिस का कहना है कि मुकेश खुरांटा के आह्वान बीते वीरवार को नेरवा में सैकड़ों लोगों ने बाजार में डुंडी माता मंदिर तक रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की और मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत किया।
करणी सेना के प्रदेशाध्य समेत कई लोगों पर FIR
पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR में करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश खुरांटा और हिंदू जागरण मंच के पूर्व पदाधिकारी कमल गौतम के अलवा कई लोगों के नामजद किए गए हैं। पुलिस ने इन सबके के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
आपको बता दें कि बीते वीरवार को नेरवा के बाजार में मस्जिदों में होने वाले अवैध निर्माण के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई। साथ ही बाहरी राज्यों से गांवों में सामान बेचने के लिए आने वाले लोगों के पंजीकरण की मांग उठाई।
