25 C
Baijnath
September 30, 2026
Baijnath

20 करोड़ से बन रहा बैजनाथ में आधुनिक बस स्टैंड : किशोरी लाल

सीपीएस ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

बैजनाथ 30 सितम्बर :- मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने सोमवार को बैजनाथ में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड कार्य का निरीक्षण किया।
किशोरी लाल ने कहा कि लगभग 20 करोड़ की लागत से 29 करनाल 8 मरले भूमि पर बनने वाले आधुनिक बस स्टैंड से जहां कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय उपलब्ध होंगे, वहीं यात्रियों की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
सीपीएस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का समय – समय पर बस स्टैंड के लिए बजट के प्रावधान करवाने के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में कर्मशाला, आरएम ऑफिस तथा रेजिडेंस का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है और इसे शीघ्र पूर्ण करने के लिये निर्देश जारी किये गए हैं। इसके साथ-साथ बस स्टैंड काम्प्लेक्स में 21 दुकानें और 13 काउंटर बनाए जाएंगे जिसमें लंबी दूरी सहित स्थानीय रूट की बसों के लिए अलग-अलग बस वेज होंगे तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान में रखकर बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है।

 *40 शिक्षकों को वितरित किए टैबलेट* 

इसके उपरांत किशोरी लाल ने चढियार में समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा खंड चढ़ियार में 40 प्राइमरी हेड, सीएचटी व जेबीटी शिक्षकों को टैबलेट भी वितरित किए। सीपीएस ने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में शिक्षा एवं प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस कर रही है। इसके तहत प्रदेश में 17 हजार से अधिक प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को टैबलेट दिए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि टैबलेट के उपयोग से शिक्षकों को अपना नॉलेज अपडेट रखने तथा विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से पढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाब राणा , खण्ड शिक्षा अधिकारी चढ़ियार मिंटो देवी , प्रधान पटेलनगर परमजीत ,शशि राणा , समीर राणा , वरिंदर राणा , अजय गौड़, राजेश राणा ,मदन ठाकुर , दान सिंह , रजत राणा, योगराज, विक्रम चौधरी, हंस राज धीमान, कानूनगो सुरेंद्र कुमार , आदर्श पाल राणा , चरित, राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बैजनाथ में पेयजल तथा सिंचाई सुविधा देना प्राथमिकता : किशोरी लाल

Admin

Bada Bhangal : चारों ओर बर्फ ही बर्फ, न सड़क और न कोई मदद; 7 दिन बाद फरिश्ता बनकर आया हेलीकॉप्टर, महिला की बची जान

Admin

नगर पंचायत बीड़ कार्यालय का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति: अनुराग शर्मा

Admin

Leave a Comment