19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

शिमला के कारोबारी को मिली लॉरेंस विश्नोई गैंग की धमकी, SP से की शिकायत

शिमला: राजधानी शिमला के एक कारोबारी को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है. ये धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से व्यक्ति को दी गई है. मामला शिमला के संजौली में जमीन पर कब्जा पाने को लेकर है, जिसके चलते कुछ लोगों द्वारा कारोबारी को फोन पर धमकाया जा रहा है. फोन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. कारोबारी ने एसपी शिमला को इस बारे में शिकायत सौंपी है. वहीं, धमकियों के बाद से ही कारोबारी में डर का माहौल है.

2 लोगों पर धमकियां देने के आरोप

अतिरिक्त पुलिस निदेशक शिमला नवदीप सिंह ने बताया कि शिमला के एक कारोबारी गौरव कुकरेजा को जान से मारने की धमकी मिल रही थी. जिसके बाद कारोबारी ने एसपी शिमला संजीव गांधी को इस बारे में शिकायत सौंपी है. शिकायतकर्ता ने शिकायत में हितेश और आशु नाम के 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है.

जमीन को लेकर मिल रही धमकियां

शिकायतकर्ता कारोबारी ने बताया कि शिमला के हाउसिंग बोर्ड संजौली में उसकी एक जमीन है. जिस पर हितेश अवैध तौर से कब्जा करना चाहता है. इसके लिए उसने कारोबारी गौरव कुकरेजा और उसके एक दोस्त को जान से मारने की धमकी दी है और ये धमकियां उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी जा रही हैं. इसके अलावा शिकायतकर्ता ने एक राजवीर नामक व्यक्ति पर भी उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

पुलिस से सुरक्षा की मांग

शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता ने बताया कि एसपी शिमला को भेजे गए शिकायत पत्र में उसने आरोपियों के मोबाइल नंबर भी दिए हैं. जिनसे उसे डराने-धमकाने के फोन कॉल्स आ रहे हैं. अतिरिक्त पुलिस निदेशक शिमला नवदीप सिंह ने कहा, “कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. अभी तक इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है. अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो शिमला पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी.”

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

पंजाब के फिरोजपुर में जन्मे लॉरेंस बिश्नोई का असली नाम बलकरन बरार है. बाद में उसने नाम बदलकर लॉरेंस बिश्नोई रखा. लॉरेंस बिश्नोई का नाम 3 बड़े हाई प्रोफाइल मर्डर केस से जुड़ा हुआ है. साल 2022 में पंजाब के मानसा गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. वहीं, कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में उसका नाम सामने आया था. इसके अलावा हाल ही में हुई बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

Related posts

Shimla: शिमला में एक निजी स्कूल ने ईद पर बच्चों को टोपी और सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर बुलाया, भाजपा समेत हिंदू संगठन ने किया विरोध।

Admin

महंगाई-बेरोजगारी ने तोड़े रिकार्ड; जयराम ठाकुर ने कसा तंज; कहा, जनता की हो रही अनदेखी

Admin

NC-कांग्रेस गठबंधन पर बोले राजीव बिंदल, ‘जम्‍मू कश्‍मीर में 370 दोबारा लागू करने के पक्ष में राहुल गांधी?’

Admin

Leave a Comment