September 16, 2026
Dharamshala

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में भारत चम्बा के अक्षय व तरनुम विजेता

20 नवंबर धर्मशाला

धर्मशाला के समीप नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट में बुधवार को धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप का समापन हो गया। पांच दिवसीय एक्यूरेसी कप के पुरुष वर्ग में भारत के अक्षय और महिला वर्ग में भारत की तरन्नुम ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं टीम कैटागिरी में नरवाणा की फ्लाई इन स्काई टीम ने पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को सम्मनित किया। एक्यूरेसी कप के पुरूष वर्ग में भारत के हिमाचल प्रदेश चम्बा के अक्षय कुमार विजेता बने है। उपविजेता स्पेन के डेविड व तृतीय स्थान पर नेपाल के अमन थापा रहे। वहीं महिला वर्ग में भारत की तरन्नुम ठाकुर पहले, अलीशा कटोच द्वितीय व यूएसए की जीन तीसरे स्थान पर रही है। टीम इवेंट में फ्लाइंग इन स्काई नरवाणा भारत प्रथम, टीम कजाकिस्तान द्वितीय व तीसरे स्थान पर भारत की टीम रही है। विजेताओं को सम्मानित करने के बाद विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला के नरवाणा में अब आगामी समय में वल्र्ड कप का आयोजन करवाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है, साथ ही साथ नई लैंडिंग साइट बनाने पर भी कार्य चला हुआ है जो कि नरवाना में रोड के साथ ही हैं, उन्होंने कहा कि धर्मशाला को एडवेंचर स्पोर्टस हब के रूप में विकसित किये जाने को काम किया जा रहा है। हालांकि सरकार की तरफ से कुछ कार्यों में देरी की जा रही है। एक्यूरेसी कप का आयोजन एडवेंचर स्पोटर्स फेडरेशन आफ हिमाचल प्रदेश (एएसएफ) और नरवाणा एडवेंचर क्लब (नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन) द्वारा करवाया गया। एक्यूरेसी कप में भारत, इंडियन आर्मी, एयरफोर्स, असम राइफल, स्पेन, कजाकिस्तान, नेपाल व यूएसए के पायलटस ने भाग लिया।

Related posts

मुख्ययमंत्री सुखविंद्रर सिहं सुक्खू की नीतियां पूरी तरह से पारदर्शी व निष्पक्ष: पुनीत मल्ली

Admin

धर्मशाला में हस्तशिल्प सामग्री की दुकान में लगी भयानक आग, पांच लाख का नुकसान

Admin

India-South Africa T20 Match:धर्मशाला में 10 साल बाद भारत vs साउथ अफ्रीका टी-20 महामुकाबला, टिकट बिक्री शुरू!

Admin

Leave a Comment