25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

शिमला में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म, पहचान का था आरोपी

शिमला। हिमाचल में आए दिन बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ मामलों को दंरिदे छोटी उम्र की लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मसार मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है।

यहां जनपद में एक 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम एक शादीशुदा व्यक्ति ने दिया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने कुमारसेन थाना क्षेत्र में दर्ज करवाई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता का परिचित था। आरोपी की पहचान 34 वर्षीय रोशन लाल के रूप में हुई है- जो कि कुमारसैन का रहने वाला है।

बहला-फुसला कर ले गया घर
पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे और उसके पहले से जानता था। आरोपी उसे बहला-फुसला कर गाड़ी में बैठाकर अपने घर ले गया। घर पहुंचते ही आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी से कुछ ना कहने की बात कही।

पहचान का था आरोपी

उधर, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64, 137(2) और पोक्से एक्ट के तहत FIR दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

हिमाचल HC के अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक के खिलाफ

Admin

हिमाचल में मानसून की दस्तक, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Admin

उत्तराखंड से जुड़ेगा हिमाचल का ये क्षेत्र, विक्रमादित्य सिंह ने सड़क निर्माण को लेकर दिए निर्देश

Admin

Leave a Comment