November 14, 2026
Shimla

SP शिमला पर भड़के जयराम- ड्रोन से रखी जा रही नजर, फोन भी कर रहे टैप

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन तपता नजर आया। प्रश्नकाल के समय मचे हंगामे के बीच विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। वहीं, सदन में प्रश्नकाल के समय विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सदन में शिमला SP पर सवाल दाग दिए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत आरोप लगाया कि उनके घर के ऊपर और खिड़कियों के सामने ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का कहना था कि ये उनकी निजता के हनन से जुड़ा हुआ मुद्दा है।

जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि मुझ पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने उनकी व्यक्तिगत सीमाओं का उल्लंघन किया है और ये गलत बात है। शिमला SP पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी सीमा में रहकर काम करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के नेता के घर में कौन आ रहा कौन जा रहा है, इस पर नजर रखने की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि मेरे घर पर नजर रखी जा रही है और मेरे फोन को टैप किया जा रहा है। जो अच्छी परंपरा नहीं हैं। जयराम ठाकुर के इस बयान के बाद सदन में हलचल मच गई।

सदन से विपक्ष का वॉकआउट

वहीं, सदन के अंदर विपक्ष ने थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज के निर्माण को लेकर जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग में हॉल्टिकल्चर कॉलेज खोलने को लेकर सदन में सवाल उठाया। सरकार के जवाब से संतुष्ट ना होकर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वॉकआउट कर बाहर आ गए।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि थुनाग में हॉर्टिकल्चर कॉलेज पूर्व सरकार द्वारा घोषित कर दिया गया है। भूमि पूजन भी कर दिया गया था वहीं, भवन के निर्माण के लिए 10 करोड़ बजट का प्रावधान भी किया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने 2 साल बीत जाने के बाद भी टेंडर नहीं लगने दिया।

Related posts

Weather Update: ठंड में भी पसीने छुड़ा रही ‘पहाड़ों की रानी’, शिमला में अधिकतम तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

Admin

हिमाचल में गजब जॉबः मंत्रियों की तारीफों के पुल बांधने के लिए नौकरी देगी सुक्खू सरकार, इतनी सैलरी

Admin

Cryptocurrency Scam :2500 करोड़ क्रिप्टोकरेंसी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देश छोड़कर थाइलैंड भाग रहा था

Admin

Leave a Comment