26.2 C
Baijnath
September 16, 2026
Shimla

Cryptocurrency Scam :2500 करोड़ क्रिप्टोकरेंसी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देश छोड़कर थाइलैंड भाग रहा था

शिमला। 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले मामले में हिमाचल प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मास्टरमाइंड को कोलकाता से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि हिमाचल पुलिस ने 2022 में सामने आए 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के मास्टरमाइंड में से एक को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी आरोपी मिलन गर्ग (35) को बुधवार रात कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड थाईलैंड भागने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

उत्तरी रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिषेक धुल्लर ने बताया कि मिलन गर्ग कथित तौर पर नकली क्रिप्टोकरेंसी की डिजाइनिंग और मार्केटिंग में शामिल था। उन्होंने बताया कि मिलन गर्ग पहले घोटाला सामने आने के बाद दुबई भाग गए थे। लेकिन जून में भारत लौट आए थे। फिर से देश छोड़ कर भागने की कोशिश कर रहे थे, इसी बीच हिमाचल पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोच लिया।

सरगना अभी भी फरार

मामले की जांच कर रही एसआईटी का नेतृत्व कर रहे अभिषेक ढुल्लर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और शिमला लाया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी, सरगना सुभाष शर्मा का मुख्य सहयोगी है, जो अभी भी फरार है।

अब तक 26 गिरफ्तार

पुलिस ने मामले के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है और अब तक 70 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपियों में मंडी के हेमराज, सुखदेव और हिमाचल के ऊना जिले के अरुण गुलेरिया और अभिषेक शामिल हैं।

Related posts

Himachal Snowfall-हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, शिमला, ठियोग सहित ऊपरी क्षेत्रों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Admin

कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक जैसे, देश को तोड़ने का कर रहे प्रयास : अनुराग ठाकुर

Admin

भाजपा के आरोपों पर बोले CM सुक्‍खू-‘अधिक बिल की शिकायतें आने पर अस्‍पतालों में बंद की हिमकेयर योजना’

Admin

Leave a Comment