September 4, 2026
Shimla

शिमला: रोहड़ू में गहरी खाई में गिरी कार, 2 सगे भाइयों की मौत

शिमला: जिला शिमला के रोहड़ू में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. ये सड़क हादसा मंगलवार देर शाम को हुआ. जिसमें एक गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी और गाड़ी सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई.

100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

एसएचओ चिड़गांव अमित शर्मा ने बताया कि मंगलवार देर शाम के समय सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया. जब एक ऑल्टो कार रोहड़ू के चिड़गांव क्षेत्र के थलातर में हादसे का शिकार हो गई. चिड़गांव के खड़शाली-गड़सारी सड़क मार्ग पर थलातर के पास पहुंचने पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के समय गाड़ी दो लोग सवार थे. जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है.

2 सगे भाइयों की मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एक शव को पुलिस ने खाई निकाल लिया. जबकि दूसरे शव को निकालने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से दूसरे शव को पुलिस द्वारा बाहर निकाल लिया गया. मृतकों की पहचान शांता कुमार (उम्र 32 साल) और रोशन नाथ (उम्र 37 साल) के तौर पर हुई है. दोनों मृतक सगे भाई थे और दोनों रोहड़ू के ही स्थानीय युवक थे.

एसएचओ चिड़गांव अमित शर्मा ने बताया, “चिड़गांव क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है. हालांकि हादसे का कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.”

Related posts

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: बिना सहमति महिला की फोटो खींचना अपराध……, आरोपी को जमानत

Admin

Himachal News:हिमाचल में 34 साल बाद लैंड रिकॉर्ड मैनुअल में बदलाव, सुक्खू सरकार की पहल

Admin

उड़ता हिमाचलः अब तहसील कल्याण अधिकारी चिट्टा तस्करी में गिरफ्तार, साथी युवती भी पकड़ी

Admin

Leave a Comment