19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
Shimla

हिमाचल पर्यटन निगम के घाटे में चलने का इसका एकमात्र कारण है आरएस बाली : सुधीर शर्मा

शिमला: धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा ने एक बार फिर से सुक्खू सरकार पर करारा हमला किया है. गौरतलब है कि बीते दिन आरएस बाली ने सुधीर शर्मा के बारे में कहा कि वह बिना तथ्यों के बोलते हैं. जिस पर सुधीर शर्मा ने पलटवार किया और तथ्यों का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर घेरा.

सबसे पहले धर्मशाला विधायक ने पर्यटन निगम के घाटे पर आरएस बाली को घेरा. सुधीर शर्मा ने कहा, “यदि आज पर्यटन निगम घाटे में है, तो उसकी जिम्मेदारी रघुवीर बाली की ही बनती है. क्योंकि वह उसके मुखिया हैं. पर्यटन निगम में गलत नीतियों के चलते निगम घाटे में चल रहा है. जब से रघुवीर बाली पर्यटन निगम के चेयरमैन बने हैं, तब से निगम के संचालन में कोई ठोस योजना नहीं बना रहे. निगम में अनुभवहीन कर्मचारियों की तैनाती हो या फिर निगम की बैठकों में बाहरी लोगों को बैठाने की बात हो, सब कुछ सबके सामने है”.

सुधीर शर्मा ने कहा, “उन्होंने सरकार और बाली पर कोई भी आरोप नहीं लगाए. उन्होंने तो वह बोला है, जो न्यायालय और विधानसभा में मेरे द्वारा प्रश्न के उत्तर में जो जवाब सरकार ने दिया, मैंने वही जनता को बताया. हिमाचल सरकार और रघुवीर बाली अपने निजी हित के लिये कभी माननीय न्यायालय को गलत तथ्य पेश कर गुमराह कर रहे हैं, तो कभी जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे”.

सुधीर शर्मा ने कहा, “बाली बार-बार माननीय न्यायालय को गुमराह कर रहे, इससे उनकी मंशा पर शक पैदा हो रहा है. सुधीर शर्मा ने हिमकेयर पर भी आंकड़े रखते हुए आरएस बाली को घेरा. उन्होंने कहा कि हिम केयर हिमाचल में बंद कर दी गई है, जबकि योजना के तहत सबसे ज्यादा पैसा हिमाचल हेल्थ केयर को दिया गया है और यह सब जानते हैं कि हिमाचल हेल्थ केयर किसकी संस्था है. हिमाचल की संपदा को लुटने नहीं दिया जाएगा”.

Related posts

वक्फ बोर्ड को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की बड़ी टिप्पणी, लिखी ये बात

Admin

महिला पुलिस कर्मी के साथ ड्यूटी के समय हुई ऐसी हरकत, खाकी पर लग गया दाग

Admin

हिमाचल में अगले महीने से मिलेगी महंगी बिजली, 300 यूनिट से ज्यादा खर्च करने पर सब्सिडी बंद

Admin

Leave a Comment