September 16, 2026
Palampur

संभल हिंसा पर हिमाचल के पूर्व सीएम शांता कुमार का बड़ा बयान, “उन्हें ऐसी जगह गोली मारी जाए”…

पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में हुए दंगे, पथराव, गोलीकांड, आगजनी और लूटपाट पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की गूंज लोकसभा में भी सुनाई दी है, जिससे दो दिनों से सदन का कामकाज ठप है। उन्होंने इन हिंसक घटनाओं को देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

शांता कुमार ने गुरूवार काे एक बयान जारी करते हुए सरकार से अपील की कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विज्ञान और नई तकनीक का सहारा लिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि गैरकानूनी तरीके से भीड़ के इकट्ठा होने को रोका जाए और कानून तोड़ने वालों पर ऐसी गोली चलाई जाए जो कमर से नीचे चोट पहुंचाए, जिससे व्यक्ति भागने को मजबूर हो जाए, लेकिन जान जाने की नौबत न आए।

उन्होंने भीड़ के मनोविज्ञान पर चर्चा करते हुए कहा कि भीड़ में एक अच्छा व्यक्ति भी गलत कदम उठा सकता है। अगर भीड़ को समय रहते रोका जाए, तो आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं रुक सकती हैं।

शांता कुमार ने अपने निजी अनुभव का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके घर के बगीचे में बंदरों को फल नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए एयरगन का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बंदर घायल होकर भाग जाते हैं लेकिन उनकी जान नहीं जाती। उन्होंने ऐसे (संभल) दंगों को नियंत्रित करने के लिए एक बेहतर तकनीक के रूप में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया।

उन्होंने देश के गृहमंत्री से आग्रह किया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं और नई तकनीकों के उपयोग से भीड़ को इकट्ठा होने से रोका जाए। उन्होंने कहा कि यदि भीड़ को समय रहते रोका गया, तो हिंसा और आगजनी जैसी घटनाओं पर स्वतः लगाम लग जाएगी।

Related posts

जिन नेताओं को शान्ता कुमार ने उंगली पकड कर राजनीति सिखाई आज वे चुप क्यों ? – प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Admin

हिमाचल में क्रिकेट को पहचान दिलाने का श्रेय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को : घनश्याम शर्मा

Admin

आदि हिमानी चामुण्डा की सोलर लाईटों को उखाडने के आदेश पर आँसू भरकर बोले प्रवीन कुमार :- आज न भाजपा नेता , न पूर्व विधायक , न संस्था का अध्यक्ष केबल आदि हिमानी चामुण्डा का भक्त वोल रहा हूँ

Admin

Leave a Comment