23.6 C
Baijnath
August 16, 2026
Baijnath

शिवरात्रि उत्सव के आयोजन पर 12 दिसंबर को बैठक

बैजनाथ, 5 दिसंबर :- राज्य स्तरीय शिवरात्रि मेले- 2025 के आयोजन को लेकर12 दिसंबर को प्रातः 11 बजे एसडीएम कार्यालय बैजनाथ के प्रांगण में बैठक का आयोजन किया जा रहा है।
विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों और आयोजन को लेकर चर्चा की जायेगी। 26 फरवरी 2025 से 02 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय उत्सव के आयोजन रूपरेखा तैयार की जायेगी।
बैठक में उपमंडल बैजनाथ के समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त गैर सरकारी सदस्य शिवरात्रि मेला कमेटी,अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं पार्षद नगर पंचायत, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/समस्त पंचायत समिति सदस्य,अध्यक्ष व सचिव ब्लाक कांग्रेस, समस्त न्यासी शिव मंदिर महांकाल एवं बैजनाथ ,प्रधान अराजपत्रित कर्मचारी संघ बैजनाथ , सभी जिला परिषद सदस्य बैजनाथ, समस्त प्रधान/उप-प्रधान/वार्ड पंच ग्राम पंचायत उप-मण्डल बैजनाथ, प्रधान व्यापार मण्डल बैजनाथ-पपरोला, समस्त बैंक मेनेजर उप-मण्डल बैजनाथ, समस्त प्रबन्ध निदेशक पावर प्रोजेक्ट बैजनाथ उप-मण्डल, प्रधान व समस्त पत्रकार उप-मण्डल बैजनाथ और समस्त प्रिसिंपल / मुख्याध्यापक राजकीय वरि०मा०/ उच्च पाठशाला उप-मण्डल बैजनाथ तथा समस्त प्रिसिंपल प्राईवेट स्कूल बैजनाथ उप-मण्डल को आमंत्रित किया गया है। बैठक में उत्सव के सफलता से आयोजन को लेकर सभी से सुझाव भी लिये जाएंगे।

Related posts

जिलाधीश डॉक्टर निपुण जिंदल ने आज बीर बिलिंग क्षेत्र का किया दौरा।

Admin

पंचायत सामुदायिक केन्द्र भवन और महिला मंडल भवन लोगों को समर्पितविधायक जनता के द्वार में लोगों की सुनी समस्याएं

Admin

विधायक किशोरी लाल ने कोठी कोहड़ व पंजयाला में किया पंचायत भवनों का शिलान्यास, सुनीं जनसमस्याएं

Admin

Leave a Comment