25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Manoranjan

पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़ रुपए।

Pushpa 2 Box Office मुंबई।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 दि रूल ने भारतीय बाजार में 175 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रींनिग 04 दिसंबर को हुई थी। स्पेशल स्क्रीनिंग में इस फिल्म ने 10.1 करोड़ की शानदार कमाई की। इसके अगले दिन फिल्म को 5 दिसंबर को 12 हजार से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया।

यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज की गई। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। पुष्पा 2 दि रूल ’ का क्रेज दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार पुष्पा 2 द रूल ने अपने पहले दिन तेलुगु में 85 करोड़ रुपए, हिंदी में 67 करोड़ रुपए, तमिल में 07 करोड़ रुपए, कन्नड़ में 1 करोड़ रुपए और मलयालम में 05 करोड़ रुपएकी कमाई कर ली है। इस तरह यह फिल्म 175 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Related posts

स्नेक’ बना 24 घंटे में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सॉन्ग, वर्ल्डवाइड छाईं नोरा फतेही-जेसन डेरुलो की जोड़ी

Admin

Pushpa-2: हफ्ते भर में चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’, ‘कल्कि 2898 एडी’ को दी मात

Admin

Allu Arjun Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया, ‘पुष्पा 2’ के चलते संध्या थिएटर में मची भगदड़ में हुई थी महिला की मौत

Admin

Leave a Comment