July 21, 2026
Sports

IND vs AUS: एडिलेड में बवाल, ग्राउंड पर ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच झगड़ा!

एडिलेड। एडिलेड टेस्ट में ग्राउंड पर बवाल हो गया है। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड जब चौक्कों और छक्कों की बरसात कर रहे थे, तो उसी वक्त मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस पर ट्रेविस हेड झल्ला उठे, क्योंकि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया है। 76वें ओवर की दूसर गेंद पर ट्रेविस हेड ने सिराज को चौक्का जड़ा था। इसके बाद इसी ओवर की अंतिम गेंद पर सिराज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इस पर हेड थोड़ा गुस्से में आ गए, जबकि सिराज ने भी उन्हें बाहर जाने का इशारा किया।

इस पर दोनों में कुछ देर के लिए आई कांटैक्ट भी हुआ और दोनों एक-दूसरे पर गुस्सा निकाल रहे थे। बाद में अंपायर भी मोहम्मद सिराज को कुछ समझा रहे थे। कहा जा रहा है कि मैच रैफरी सिराज पर कोई कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन मैदान में ऐसी आक्रामकता चलती रहती है। बता दें कि मैच में ट्रेविस हेड ने शानदार पारी खेली है और 140 रन बनाए हैं, जिसमें 17 चौक्के और चार छक्के शामिल हैं।

Related posts

विराट कोहली की पारी ने तोड़ा ऑस्‍ट्रेलिया का गुरूर, भारतीय टीम 5वीं बार Champions Trophy के फाइनल में

Admin

RCB vs DC: दिल्ली की नजर चौथी जीत पर, बेंगलुरु के घर में मचेगा बवाल! बड़ा बदलाव कर बढ़ाएगी दबदबा।

Admin

Champion Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी खतरे का साया, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ने जारी की चेतावनी

Admin

Leave a Comment