24.1 C
Baijnath
October 22, 2026
Sports

BCCI को मिला नया सचिव, जानिए जय शाह को किसने किया रिप्लेस?

नई दिल्ली: जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद बीसीसीआई सचिव का पद खाली है, जिसको लेकर अब एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार असम के पूर्व क्रिकेटर देवजीत सैकिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया गया है.

देवजीत बीसीसीआई अध्यक्ष जय शाह की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में आईसीसी चेयरमैन का पद संभाला है. बोर्ड अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने नियुक्ति के लिए अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल किया. सैकिया इससे पहले बीसीसीआई में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे. अब वो एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे. रोजर बिन्नी ने सैकिया को बीसीसीआई के नियमों के तहत स्थायी सचिव की नियुक्ति होने तक के लिए अस्थायी तौर पर नियुक्त किया है. बीसीसीआई संविधान के खंड 7(1) (डी) का हवाला दिया है.

देवजीत सैकिया को बीसीसीआई का कार्यवाहक सचिव नियुक्त किया गया।

पत्र में पीटीआई के हवाले से कहा गया है, ‘पद खाली होने या अस्वस्थ होने की स्थिति में अध्यक्ष किसी अन्य पदाधिकारी को कार्यभार सौंप देंगे, जब तक कि पद पूरी तरह से भर नहीं जाता या अस्वस्थता समाप्त नहीं हो जाती. मैं सचिव के कार्यों को आपको सौंपता हूं, जब तक कि बीसीसीआई के नियमों और विनियमों के अनुसार निर्धारित प्रक्रियाओं द्वारा पद नहीं भरा जाता है. मुझे विश्वास है कि आप अपनी क्षमताओं के अनुसार और पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्यों का पालन करेंगे’.

पूर्व बीसीसीआई सचिव जय शाह ने 1 दिसंबर को आईसीसी के अध्यक्ष का पद संभाला था, इसलिए उनका पद खाली था. जय शाह ने अक्टूबर 2019 से बीसीसीआई सचिव के रूप में काम किया. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न पहलुओं पर काम किया जैसे घरेलू क्रिकेट पर विशेष जोर देना और पुरुष क्रिकेटरों और महिला क्रिकेटरों दोनों के लिए समान वेतनमान प्रदान करना.

Related posts

अर्जुन पुरस्कार, खेल रत्न और पद्म श्री से सम्मानित पहलवान पर लगा चार साल का प्रतिबंध

Admin

Bengaluru Stampede: RCB की आईपीएल जीत का जश्न बना मातम: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़, 11 की मौ.त, चीखों से गूंजा बेंगलुरु

Admin

टेस्ट और टी20I में मचाया धमाल, अब वनडे में तूफान मचाएगा ये धाकड़ ऑलराउंडर

Admin

Leave a Comment