21.4 C
Baijnath
September 20, 2026
Dharamshala

Accident: लग्जरी बस और कार में जोरदार टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत

धर्मशाला: हिमाचल में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जिला कांगड़ा का है. यहां पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर जमानाबाद रोड इच्छी में शनिवार देर रात कार और लग्जरी बस में टक्कर हो गई. सड़क दुर्घटना में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य कार सवार घायल हो गया है. घायल व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

कार के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लग्जरी बस धर्मशाला से दिल्ली जा रही थी और कार मटौर की तरफ से गगल आ रही थी. इसी दौरान जमानाबाद रोड इच्छी में दोनों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

इलाज के दौरान 2 की मौत

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि कार में सवार जसौर निवासी ध्रुव, मुकेश और दुगियारी निवाीस पंकज मटौर से गगल की ओर आ रहे थे कि बस से उनकी टक्कर हो गई. जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तीनों कार सवारों को टांडा अस्पताल पहुंचाया. जहां ध्रुव और पंकज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि मुकेश भी गंभीर रूप से घायल है.

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया, “सड़क दुर्घटना मामले में दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने में लाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा चुके दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.”

Related posts

ईमान बेचने वाले नेताओं को जनता सिखाएगी सबक’, CM सुक्खू का पार्टी से बगावत करने वालों पर निशाना

Admin

राजीव बिंदल का कांग्रेस पर तंज, ‘4 जून को इंडी गठबंधन का कुनबा होगा धराशायी’

Admin

कांगड़ा जिले में भांग-अफीम की खेती नष्ट करने को चलेगा महाअभियान

Admin

Leave a Comment