September 16, 2026
Baijnath

3 चरणों में बनेगा उतराला-होली मार्ग, बड़ा भंगाल तक पहुँचेगी बस।

बैजनाथ 21 दिसम्बर 2024 साभार विकास बावा ( पंजाब केसरी)

बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल नियम 67 के तहत विधानसभा से जानकारी हासिल की कि बैजनाथ के कुल कितने प्रोजेक्ट निर्माण अधीन है और कितने बेरोजगारों को रोजगार दिया गया है के जवाब में संबंधित मंत्री ने जवाब दिया की बैजनाथ में 5 मेगावाट क्षमता का एक निजी जल विद्युत परियोजना निर्माण अधीन है जिसमें कुल 46 लोगों को रोजगार दिया गया है इसी के साथ किशोरी लाल के अन्य प्रश्न संख्या 2280 के तहत पूछा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक कुल कितने विद्यालय बंद या फिर मर्ज किए गए हैं,के जवाब में संबंधित मंत्री ने जवाब दिया कि प्रदेश में कुल 1094 विद्यालय मर्ज या फिर बंद किए गए हैं जिनमें जिला बिलासपुर के 48, चंबा के 67, हमीरपुर के 52,कांगड़ा के 184,किन्नर के 42, कल्लू के 51,लाहौल स्पीति के 79 मंडी के 194, शिमला के 276,सिरमौर के 45, सोलन के 36, और ऊना जिला के 20 शिक्षण संस्थान शामिल है हालांकि बैंड या फिर मर्ज किए गए स्कूलों के भावनाओं और भूमि का स्वामित्व और कब्ज शिक्षा के विभाग के पास ही रहेगा। संबंधित मंत्री ने यह भी कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बंद पड़े भावनाओं की देखरेख संबंधित प्राथमिक विद्यालय के केंद्रीय मुख्य शिक्षक और माध्यमिक विद्यालयों के भावनाओं की देखरेख संबंधित कंपलेक्स स्कूल के प्रधानाचार्य करते रहेंगे। हालांकि विशिष्ट परिस्थितियों में अभी तक कुल 352 और प्रयुक्त स्कूल भवनों को पंचायती राज या फिर अन्य विभागों को उपयोग हेतु दिया गया है। अन्य प्रश्न उत्तर में किशोरी लाल ने जानना चाहा कि विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के तहत उतराला होली मार्ग का काम कब मुकम्मल होगा। इसके जवाब में संबंधित मंत्री ने कहा कि उतरला से लेकर होली तक सड़क निर्माण की डीपीआर नाबार्ड से मंजूर हो चुकी है तथा जीरो से 13 किलोमीटर तक सड़क निर्माण के लिए 14 करोड़ की धनराशि कर की जा रही है जबकि दूसरे चरण में 13 से 19 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा इसके लिए भी 983 लख रुपए की धनराशि खर्च की जानी है जबकि तीसरे चरण में जलसों तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। बड़ा बंगाल तक के सड़क निर्माण के लिए 28 करोड़ के टेंडर हो चुके हैं तथा चैना पास तक सड़क बन चुकी है आगे का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है सड़क मार्ग के निर्माण में पांच-पांच करोड़ के दो पुल बनाए जाने प्रस्तावित है।

Related posts

Baijnath News: बौद्ध धर्मगुरु ने बैजनाथ शिव मंदिर में की भगवान शिव की पूजा, विदेशी अनुयायियों संग मनाई विश्व शांति की कामना

Admin

Baijnath: करनार्थु गांव में गोशाला और रसोईघर राख, गैस सिलेंडर फटने से बरपा कहर

Admin

Bir Billing News:बीर बिलिंग से उड़ान भरने वाला पैराग्लाइडर पायलट अंधड़ की चपेट में, पहलून गांव में घर के लेंटर पर गिरकर घायल

Admin

Leave a Comment