22.8 C
Baijnath
July 21, 2026
Mandi

समाज सेवी शंकर ठाकुर ने माता कांढ़ी घटासनी मेले में दिए एक लाख रुपए नगद

ललित ठाकुर। पधर

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के शिवा बदार में स्थित माता कांढ़ी घटासनी का तिं दिवसीय कूरनू मेला हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। मेले में क्षेत्र के आराध्य देव शुखदेव ऋषि मुख्यतिथि के तौर ओर शिरकत हुए।
वीरवार को मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के समाजसेवी शंकर ठाकुर ने भाग लिया। साथ में ऋषि सुखदेव के वजीर मोहन लाल ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तुलसीराम उर्फ सोनू सहित कई लोग उनके साथ मौजूद रहे।
वही समाजसेवी शंकर ठाकुर ने आये हुए लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी और कहा कि मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक है इसलिए हमें ऐसे मेलो में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। वही उन्होंने कहा कि हमे एक साल के बाद एक छत के नीचे इक्कठा होने का मौका भी मिलता है।
इस दौरान माता कमेटी के द्वारा मुख्यतिथि का स्वागत किया और उनके साथ आये हुए सभी लोगों को समानित किया गया।
वही समाजसेवी शंकर ठाकुर ने अपनी और से माता कमेटी को एक लाख रुपये की नगद राशि भेंट की और द्रंग के विधायक पूर्ण चन्द ठाकुर के आदेशानुसार एक लाख रुपए मंच निर्माण के लिए देने की घोषणा की।
वही माता कमेटी के बजीर सुरजमणी ने मुख्यतिथि का धन्यवाद किया और कहा कि आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने इतनी बड़ी नगद राशि नही दी है।

वही जिला परिषद सदस्य इंदिरा ने 2100, भाजयुमों युवा मोर्चा के अध्यक्ष तुलसीराम 2100 , तेजेंद्र ठाकुर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने भी 3500 और कांग्रेस पार्टी द्रंग मण्डल के मंडल अध्यक्ष दिलीप ठाकुर ने भी 2100 रुपए की राशि अपनी और से मन्दिर को दी।
वही मेले में दोनों दलों के नेता एक मंच पर इक्कठे दिखे।

Related posts

लोअर चौंतडा के बगलामुखी ग्राम संगठन भटेहड के सदस्यों द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया

Admin

जोगिन्दर नगर-सरकाघाट-घुमारवीं सडक़ पर आठ करोड़ रूपये की लागत से निर्मित हो रहा है पुल

Admin

 सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के पर्यावरण विभाग और वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने कुल्लू जिले के मोहल स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयन पर्यावरण संस्थान और नगवाईं में फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड इंडस्ट्री का दौरा किया।

Admin

Leave a Comment