August 2, 2026
Mandi

15 लाख से चकाचक होगी पधर बाजार की नालियां : हेमंत कुमार महंत

8 sep 23 पधर (ब्यूरो रिपोर्ट)

पधर बाजार में गंदे व बारिश के पानी के निकासी के लिए नालियां बनाने के लिए मनरेगा के तहत 15 लाख रुपये खर्च किये जायँगे । जानकारी देते हुए डलाह पंचायत के प्रधान हेमंत कुमार महंत ने बताया कि मनरेगा के तहत पधर बाजार की नालियां चकाचक होगी । उन्होंने बताया कि पधर चौक से पधर अस्पताल तक नालियों का निर्माण किया जायेगा ।
वही व्यापार मंडल के प्रधान लाभ सिंह ठाकुर ने बताया कि पधर बाजार में नालियों की बहुत समस्या थी लेकिन अब मनरेगा के तहत नालियों का निर्माण किया जायेगा । उन्होंने कहा कि इस समस्या को व्यापार मंडल ने पूर्व सरकार के समय चलाये गए जनमंच में उठाया था जिसके बाद पंचायत ने मनरेगा में सेल्फ डालकर प्रक्रिया शुरू हो गयी थी और अब नालियों का निर्माण जल्द किया होगा । जिसके लिए 15 लाख रुपये पंचायत में आ गए है ।
उन्होंने जल शक्ति विभाग पधर के अधिकारियों से आह्वाहन किया है कि बाजार की नालियों में जो पानी की पाइपें है उनको जल्द हटाया जाए ताकि नालियों के निर्माण के समय व लोगों को पानी की कोई कोई समस्या न हो ।
वही नालियों के निर्माण को लेकर व्यापार मंडल में खुशी है ।

Related posts

पंडोह डैम के पास चंडीगढ़-मनाली NH पर फिर मंडराया खतरा, धंसने लगा हाईवे

Admin

दुकानें खाली करने के नोटिस पर फिलहाल रोक : गुरु शरण परमार

Admin

जिला इंटक ने किया जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल का समर्थन

Admin

Leave a Comment