September 5, 2026
Baijnath

बिलिंग में बिखरी चाँदी , बर्फ से हुए धौलाधार सफ़ेद।

बिलिंग घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई,जिसके कारण आने वाले दिनों में बिलिंग घाटी में बर्फबारी निहारने ब बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिय पर्यटकों का आवागमन शुरू हो चुका है।
मौजूदा समय में बिलिंग से आगे चेहने पास में करीब 10 से 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो चुकी है मौसम के यही मिजाज रहे तो रात तक काफी बर्फबारी हो जायेगी।
बर्फबारी के चलते बिलिंग से एक किलोमीटर आगे 11 नंबर पास पर बर्फबारी होने से बिलिंग राजगुंधा मार्ग बंद हो चुका है।
बिलिंग घाटी में बर्फबारी शुरू होने से क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है। जैसे ही बर्फबारी ने गति पकड़ी, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक बर्फबारी की संभावना जताई है।

बर्फबारी के चलते, चेहने पास के की सड़क बंद हो गई हैं। इस वजह से वहां की स्थानीय यात्रा प्रभावित हो रही है,।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़क फिसलनपूर्ण हो गई हैं और मार्गों पर वाहनों का चलना जोखिमपूर्ण हो सकता है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए स्थिति जल्दी सुधरने की उम्मीद नहीं है।

घाटी में बर्फबारी के साथ-साथ तापमान में गिरावट भी देखी जा रही है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related posts

अपनी मांगों को लेकर आयुर मंत्री हर्षवर्धन से मिले संघर्ष समिति के सदस्य।

Admin

Baijnath News: कांगड़ा जिले में तंबाकू-विरोधी विशेष अभियान, दुकानदारों को शीघ्र लाइसेंस बनाने की अपील

Admin

Baijnath News: नगर परिषद उस्तेहड़ की सुनीता देवी ने यूजीसी नेट-जेआरएफ व पीएचडी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Admin

Leave a Comment