July 21, 2026
Shimla

नए साल पर कैसा रहेगा मौसम? माइनस में लुढ़का 7 शहरों का पारा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग शिमला ने आज भी प्रदेश में निचले व मैदानी इलाकों में बारिश और ऊपरी व मध्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी को लेकर संभावना जताई है. मौसम विभाग की मानें तो इस बार नए साल पर भी बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

माइनस में 7 शहरों का तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 7 शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में है. सबसे कम तापमान ताबो में -12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, समदो का -8.5, कुकुमसेरी का -7.8, मनाली का -1.8, कल्पा का -1.6, भुंतर का -0.9, बजौरा का -0.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है.

Related posts

Himachal News:हिमाचल में पंचायतों को अवैध निर्माण रोकने का अधिकार, नक्शा पास करवाना बनेगा अनिवार्य, शहरी नियोजन में नया सुधार।

Admin

कुर्क होने से बच गया दिल्ली का हिमाचल भवन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सुखविंदर सरकार ने ब्याज सहित जमा करवाए 64 करोड़

Admin

Himachal Panchayat Election : पंचायतीराज चुनाव पर आएगा इतने करोड़ रुपये का खर्च ,जाने ।

Admin

Leave a Comment