19.8 C
Baijnath
October 22, 2026
DESH-VIDESH

Pakistan and Taliban: तालिबान की तोपों और मशीनगनों के आगे बेबस नजर आई पाकिस्तानी आर्मी, 19 सैनिकों ने गंवाई जान

पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगानिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक का बदला लेने के लिए तालिबान के लड़ाकों ने अफगान-पाक सीमा पर शनिवार तडक़े करीब 4 बजे हमला बोल दिया। तालिबान की तोपों और मशीनगनों के आगे पाकिस्तानी आर्मी बेबस नजर आई।

अफगानिस्तान के तालिबान लड़ाकों द्वारा किए गए इस हमले में पाकिस्तानी सेना को अपनी 2 सीमा चौकियां छोडक़र पीछे हटना पड़ा। यही नहीं, तालिबान का दावा है कि इस हमले में पाकिस्तान के करीब 19 सैनिक भी मारे गए।टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबानी रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि डूरंड लाइन के करीब पाकटिआ और खोस्त इलाकों में यह संघर्ष हुआ है।

इस संघर्ष में तालिबानी लड़ाकों ने न केवल पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया बल्कि उन्हें जलाकर खाक भी कर दिया। उनका हमला इतना भयानक था कि पाकिस्तानी सेना को पीछे हटने के अलावा और कोई विकल्प नजर नहीं आया।

तालिबानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन इलाकों में लड़ाकों ने कम से कम 19 पाक सैनिकों को मार डाला। पाकिस्तान ने अपना गु्स्सा और कायरता दिखाते हुए सीमा से सटें नागरिक इलाकों पर मोर्टार से हमला बोल दिया, जिसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई।

तालिबान की स्थानीय मीडिया ने बताया कि तालिबानी सेना ने शनिवार को तडक़े पाकिस्तानी चौकियों पर हमला बोला यौर उन पर कब्जा कर लिया।

रिपोर्टे्स के मुताबिक अभी भी दोनों ओर से फायरिंग जारी है। हालांकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से अभी तक इस घटना पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।इससे पहले पाकिस्तानी एयरफोर्स द्वारा किए गए हमले में अफगानिस्तान में महिलाओं और बच्चों समेत 51 लोग मारे गए थे। ्रतालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। इसका जवाब देते हुए पाकिस्तान की तरफ से कहा गया था कि एयरफोर्स ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। तालिबान ने जवाबी कार्रवाई करने का आदेश दे दिया।

Related posts

जम्मू कश्मीर के राजौरी में सेना के वाहन पर फायरिंग, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

Admin

भारत के नाम एक और उपलब्धि, DMC लुधियाना की डा. आशिमा तनेजा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Admin

पीएम मोदी से मिलने के बाद Elon Musk ने भारत को दिया झटका, 21 मिलियन डॉलर की फंडिंग रोकी

Admin

Leave a Comment