25.6 C
Baijnath
September 30, 2026
Shimla

हिमाचल प्रदेश में 2.5 करोड़ रुपये रिश्वत कांड में शिमला ED दफ्तर के डिप्टी डायरेक्टर को CBI ने किया गिरफ्तार, 18 दिन से था फरार

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला में ईडी दफ्तर के फरार डिप्टी डायरेक्टर को सीबीआई टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी डिप्टी डायरेक्टर विशालदीप को सीबीआई की टीम ने बुधवार को मुंबई से गिरफ्तार किया. फिलहाल, अब आरोपी को चंडीगढ़ (Chandigarh) लाया जाएगा. ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत से जुड़ा हुआ यह मामला है. बीते कई रोज से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के शिमला जोनल ऑफिस का डिप्टी डायरेक्टर फरार चल रहा था.

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सीबीआई की टीम ने मुंबई में दबिश दी और फिर असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप को फरारी के 18 दिन बाद अरेस्ट कर लिया. गौरतल है कि 22 दिसंबर को सीबीआई ने हिमाचल के 181 करोड़ रुपये के चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों की शिकायत पर रेड डाली थी. इस मामले में रिश्वत लेने और मांगने के आरोप में दो केस दर्ज किए हैं.

छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी रजनीश बंसल और भूपेंद्र कुमार शर्मा ने सीबीआई को बताया था कि ईडी शिमला जोनल आफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर विशालदीप ने उनसे ढाई करोड़ रुपये रिश्वत मांगी थी. उधर, चंडीगढ़ सीबीआई की टीमों ने विशालदीप की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

भाई और अन्य युवक की हुई थी गिरफ्तारी

इस मामले में सीबीआई टीम ने तीन बार शिमला दफ्तर में रेड डाली है. यहां का पूरा स्टाफ भी बदल दिया गया था. रिश्वतखोरी केस में सीबीआई ने डिप्टी डायरेक्टर के भाई को भी गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, एक अन्य युवक का अरेस्ट भी हुआ है. आरोपी डिप्टी डायरेक्टर का भाई आकाशदीप जींद से गिरफ्तार किया गया था.

25 आरोपियों से मांग थे 25 करोड़ रुपये

छात्रवृत्ति घोटाले मामले में आरोपियों ने शिमला में बीते सप्ताह मीडिया से बातचीत की थी और बड़े आरोप लगाए थे. इसस दौरान डिप्टी डायरेक्टर पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने 25 लोगों से एक-एक करोड़ रुपये मांगे थे और कुल 25 करोड़ की उगाही का टारगेट रखा गया था.

Related posts

Shimla:”मुख्यमंत्री सुक्खू आज पेश करेंगे आत्मनिर्भर हिमाचल का तीसरा बजट, 60 हजार करोड़ के ‘पिटारे’ से लोगों को मिल सकता है बड़ा लाभ।

Admin

हिमाचल प्रदेश में सूखे जैसे हालात: गेहूं, सेब और कांगड़ा चाय सहित कई फसलें प्रभावित, उत्पादन घटने की आशंका

Admin

आपकी सेवाएं समाप्त की जाती हैं…’, 81 आउटसोर्स चालकों के टर्मिनेशन ऑर्डर जारी, सुक्खू सरकार ने नौकरी से निकाला

Admin

Leave a Comment